ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष कराएं पौधरोपणः डीएम : डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिला पर्यावरण समिति की बैठक

Kunwar Diwakar Singh

Sun, Jun 1, 2025

बहराइच। वित्तीय वर्ष अन्तर्गत वर्षा ऋतु में वृक्षारोपण आन्दोलन को सफल बनाये जाने के उद्देश्य से विगत दिवस देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला वृक्षारोपण समिति एवं जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक के दौरान जिलाधिकारी मोनिका रानी ने लक्षित विभागों को निर्देश दिया कि आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष पौधरोपण कराएं जाने हेतु गडढों की खुदाई, पौधों की उपलब्धता, उठान तथा सबसे महत्वपूर्ण बिन्दु रोपित गये पौधों की सुरक्षा को सुनिश्चित कराने के व्यापक प्रबन्ध किये जाएं। डीएम ने अधिकारियों को सुझाव दिया कि नर्सरी का भ्रमण कर पौधों का चयन कर वन विभाग को लिखित रूप से सूचित कर दें कि उन्हें किस प्रजाति के कितने पौधों की आवश्यकता है। डीएम ने निर्देश दिया कि वृक्षारोपण अभियान के दौरान प्रत्येक घर के आंगन में सहजन का पौध अवश्य रोपित किया जाय। डीएम ने कहा कि सहजन, एक चमत्कारी पौधा है जिसके विभिन्न अंग कई तरह के स्वास्थ्य लाभ प्रदान करते हैं। सहजन के फूल, पत्तियाँ, फल और छाल सभी औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। डीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व एवं प्रयास से उत्तर प्रदेश में वन महोत्सव अब जन आन्दोलन का स्वरूप ले चुका हैं। इसलिए सभी अधिकारी, आमजन व विभाग अन्तर्गत संचालित योजनाओं के लाभार्थियों को भी पौधरोपण के लिए प्रेरित कर पौधरोपण अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें। डीएम ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि गंगा व सहायक नदियों में पर्यावरणीय प्रदूषण की रोकथाम, नियंत्रण एवं उपशमन और जल के सतत पर्याप्त प्रवाह सुनिश्चित करने के उपाय करने के उद्देश्य से गठित जिला स्तरीय गंगा समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम ने कहा कि गंगा नदी के भौगोलिक, ऐतिहासिक, सामाजिक-सांस्कृतिक एवं आर्थिक कारणों के अद्वितीय महत्व को देखते हुए इसे राष्ट्रीय नदी का दर्जा प्राप्त है। गंगा व सहायक नदियों का पुनद्धार करके इसे प्राकृतिक एवं मूल स्थिति में लाये जाने के लिए जिला गंगा समिति का गठन किया गया है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र, अपर जिलाधिकारी गौरव रंजन श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ संजय कुमार, डीएफओ बहराइच अजीत प्रताप सिंह, कतर्नियाघाट बी. शिवशंकर, जिला विकास अधिकारी राज कुमार, सम्बन्धित एसडीएम, बीडीओ, डीपीएम सरजू खां सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें