ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

त्योहारों पर रहेगी फुलप्रूफ सुरक्षा व्यवस्था : जनपद को 06 सुपर जोन, 44 जोन, 124 सेक्टर में किया गया विभाजित

Kunwar Diwakar Singh

Sat, Sep 20, 2025

बहराइच। रिजर्व पुलिस लाइन में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा शनिवार को आगामी त्यौहारों (शारदीय नवरात्रि दुर्गा पूजा, दशहरा, छठ पूजा व दीपावली) को शान्तिपूर्ण एंव व्यवस्थित रुप से मनाने के उद्धेश्य से पुलिस व प्रशासन की सयुक्त बैठक आयोजित की गई। त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत जनपद को 06 सुपर जोन, 44 जोन, 124 सेक्टर में विभाजित किया गया है। बैठक में सभी सुपर जोनल मजिस्ट्रेट एंव पुलिस अधिकारी, सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट, पुलिस अधिकारी एंव दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारी, पांडाल समितियों के अध्यक्ष व सदस्य, क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तिय व ग्राम प्रधान मौजूद रहे। सभी को सुरक्षा सम्बन्धी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। त्यौहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारी, पांडाल समितियों के अध्यक्ष व सदस्यों को पंण्डालों की सुरक्षा व्यवस्था, ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण, साउंड की समय सीमा, ट्रैफिक प्रबंधन, सुरक्षा इंतजाम और साफ-सफाई व जुलूस मार्गो का भ्रमण करने, प्रकाश की व्यवस्था के संबंध में दिशा-निर्देश दिए। डीजे संचालकों को निर्धारित ध्वनि स्तर व समय सीमा का पालन करने तथा भडकाऊ गीत बजाने से रोकने, दुर्गा पंण्डालों को रोड से दूर लगाने, हाईटेंशन तारों के नीचे न हो, सीसीटीवी कैमरों से कवर हो, पंडाल सुरक्षा के लिए वॉलन्टियर बनाने, भीड प्रबन्धन, अग्निशमन की व्यवस्था करने तथा सभी आयोजकों से वार्ता करने आदि के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए पुलिस बल की तैनाती के निर्देश दिए। संवेदनशील स्थलों पर सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों की मदद से निगरानी रखी जाएगी। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जाएगी और किसी भी तरह की भ्रामक सूचना पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। इसी क्रम में पुलिस लाइन सभागार में जिलाधिकारी बहराइच व पुलिस अधीक्षक द्वारा दुर्गा पूजा व दशहरा पर्व को शान्तिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने के लिए जनपद के जनप्रतिनिधियों के साथ वार्ता की गयी। गोष्ठी के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, मुख्य राजस्व अधिकारी, सभी उपजिलाधिकारी, सभी जोनल मजिस्ट्रेट, जोनल पुलिस अधिकारी, सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट, सभी सेक्टर पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें