ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई सीएम डैशबोर्ड व आईजीआरएस की समीक्षा : जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी को मिलेगा प्रशस्ति पत्र

Kunwar Diwakar Singh

Fri, May 30, 2025

बहराइच। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड व आई.जी.आर.एस. सन्दर्भों की समीक्षा हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में वृहस्पतिवार को देर शाम जिलाधिकारी मोनिका रानी की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान डीएम ने विद्युत विभाग को निर्देश दिया कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति में सुधार लाकर रैंक को बेहतर करें। डीएम ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को सचेत किया कि आईजीआरएस सन्दर्भों में रैंक खराब होने पर अब सीधे कार्यवाही की जायेगी। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि असंतुष्टि के प्रकरणों में कमी लाने के लिए सभी अधिकारी अनिवार्य रूप से शिकायतकर्ता से वार्ता करें जिससे संतुष्टि में इजाफा हो सके। सभी अधिकारियों का प्रयास होना चाहिए कि शिकायतकर्ता शत-प्रतिशत संतुष्ट हो जाये। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि पीठासीन अधिकारियों के स्तर पर 45 दिवस से अधिक अवधि के लम्बित धारा 34 के वादों का अभियान चलाकर निस्तारण कराएं। डीएम ने निर्देश दिया कि सभी अधिकारी विभाग अन्तर्गत हो रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच स्वयं करें। निर्माण कार्य मानक के अनुरूप न पाये जाने पर सम्बन्धित के विरूद्ध कार्रवाई कराएं। इस अवसर पर सीडीओ मुकेश चन्द्र, प्रभागीय वनाधिकारी बहराइच अजीत प्रताप सिंह व कतर्नियाघाट के बी. शिवशंकर, अपर जिलाधिकारी गौरव रंजन श्रीवास्तव, मुख्य राजस्व अधिकारी देवेन्द्र पाल सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश कुमार, अपर प्रभारी अधिकारी परिवाद अश्वनी पाण्डेय अन्य जिला स्तरीय अधिकारी सम्बन्धित एसडीएम, बीडीओ व अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें