ब्रेकिंग

एक घर को किया क्षतिग्रस्त, फसलें तबाह

मुख्य अतिथि ने फीता काटकर किया उद्घाटन

भारी मात्रा में भारतीय व नेपाली नकदी बरामद

सेनानी उत्तराधिकारियों ने देशभक्ति और बलिदान की चर्चा की

प्रत्येक मतदेय स्थल का चयन निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जाए

Ad

: समाजसेवी की पुण्यतिथि पर हुआ स्टेशनरी व फलों का वितरण

संविलियन विद्यालय जैतापुर मे हुआ कार्यक्रम
नानपारा, बहराइच। नगर पालिका परिषद बहराइच के पूर्व उपाध्यक्ष, पूर्व सभासद व वरिष्ठ पत्रकार भानु प्रताप सिंह की पुण्यतिथि पर भानोदय विकास संस्थान द्वारा नवाबगंज क्षेत्र के एक संविलियन विद्यालय में अध्यनरत छात्र-छात्राओं को स्टेशनरी एवं फलों का वितरण किया गया। भानोदय विकास संस्थान के पूर्व संचालक व वरिष्ठ पत्रकार भानु प्रताप सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर सोमवार को ब्लॉक नवाबगंज के संविलियन विद्यालय जैतापुर में आयोजित कार्यक्रम में उनकी पत्नी कुसुम सिंह व पुत्र मातंड भानु अग्निवंशी के द्वारा कक्षा 1-8 तक के समस्त छात्र छात्राओं को स्टेशनरी व फलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत प्रधानाध्यापक व आदर्श समाज सेवा समिति के प्रदेश महामंत्री जगराम वर्मा रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री वर्मा ने कहा कि पूर्व संस्थान संचालक व पत्रकार भानु प्रताप सिंह आदर्श व्यक्तित्व के धनी इंसान थे। उन्होंने सदैव समाजसेवा को ही सर्वोपरि समझा। इस मौके पर प्रधान जैतापुर निशा सिंह, विद्यालय प्रभारी निर्मला सिंह, गीता सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें