एएचटीयू व एसजेपीयू की मासिक समन्वय बैठक का हुआ आयोजन : जागरूकता अभियान चलाने के लिए किया गया निर्देशित
Kunwar Diwakar Singh
Fri, Jun 27, 2025
बहराइच। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एसजेपीयू व एएचटीयू की मासिक समीक्षा एवं समन्वय बैठक क्षेत्राधिकारी लाइन राज सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा जारी एसओपी में दिये गये दिशा निर्देशों के अनुपालन हेतु थानों पर नियुक्त बाल कल्याण पुलिस अधिकारी के समक्ष आ रही समस्याओं व थानों पर गुमशुदा व पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित लम्बित अभियोगों की विवेचना के निस्तारण में आ रही कठिनाईयों तथा बालश्रम के विरुद्ध शासन द्वारा चलाये जा रहे अभियान 01 जून से 31 अगस्त तक के सम्बन्ध में एवं बाल विवाह के प्रकरणों में अपेक्षित कार्यवाही करने हेतु विस्तृत चर्चा की गयी। साथ ही नाबालिग बच्चों से किसी कार्यस्थल पर वर्जित कार्य न कराये जाने के विषय में बताया गया तथा बच्चों को शासन द्वारा मिलने वाली सहायता हेतु विभिन्न योजनाओं से भी अवगत कराया गया। नाबालिग, पीड़ित बच्चों को सीडब्लूसी के समक्ष पेश किया जाना, बच्चों की बालिग/नाबालिग उम्र का निर्धारण करने आदि बिन्दुओं पर चर्चा की गयी तथा विभिन्न विभागों से समन्वय स्थापित कर कार्य योजना बनाते हुए बालश्रम व बाल विवाह के सम्बन्ध में जागरुकता अभियान चलाये जाने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त जिला प्रोबेशन संरक्षण अधिकारी द्वारा शासन द्वारा चलाई जा रही स्पॉन्सरशिप योजना के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई। बैठक में सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष सतीश श्रीवास्तव, डीपीओ विनोद राय, श्रम विभाग से लेबर इन्स्पेक्टर सूरज तिवारी, इन्स्पेक्टरयशबीर सिंह (एसएसबी), थाना एएचटी प्रभारी चन्द्रेश कुमार मय टीम, जिला प्रोबेशन संरक्षण अधिकारी, एनजीओ, आरपीएफ व जीआरपी, स्वास्थ्य विभाग व सभी थानों के बाल कल्याण अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन