ब्रेकिंग

आरक्षी संस्कार सिंह गंभीर रूप से घायल, पांच आरोपी गिरफ्तार, जबकि चार अन्य फरार

पकड़े गए नागरिक दार्जिलिंग जिले के सिलीगुड़ी चंपासारी क्षेत्र के निवासी

सीएमओ ने फीता काटकर किया अभियान का शुभारम्भ

बदमाशों के पास से तमंचा, कारतूस, नगदी, मोबाइल बरामद

नानपारा-लखीमपुर हाईवे पर हुआ हादसा

Ad

नेपालगंज एयरपोर्ट पर अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप नया टर्मिनल भवन त : नेपालगंज एयरपोर्ट से दिल्ली, लखनऊ और वाराणसी के लिए सीधी हवाई सेवा जल्द होगी शुरू

Kunwar Diwakar Singh

Tue, Nov 11, 2025

रूपईडीहा बहराइच। भारत-नेपाल सीमा से सटे शहर नेपालगंज के एयरपोर्ट से जल्द ही दिल्ली, लखनऊ और वाराणसी के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू होने जा रही है। नेपाल के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (सीएए) के महानिदेशक प्रदीप अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि नए अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप टर्मिनल भवन का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, जिससे भारत और नेपाल के बीच व्यापार, पर्यटन एवं लोगों की आवाजाही को नई गति मिलेगी। महानिदेशक प्रदीप अधिकारी काठमांडू से नेपालगंज पहुंचे और नवनिर्मित टर्मिनल भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि “अंतर्राष्ट्रीय स्तर के टर्मिनल भवन का निर्माण निर्धारित समय से दो माह पूर्व ही पूरा कर लिया गया है। अब शीघ्र ही अंतर्राष्ट्रीय हवाई सेवा की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।” फिलहाल विभिन्न एयरलाइंस कंपनियों के माध्यम से दिल्ली, लखनऊ और वाराणसी के लिए उड़ानें प्रारंभ की जाएंगी। इस संबंध में नेपाल और भारत सरकार के बीच कई दौर की बैठकें हो चुकी हैं। निरीक्षण के दौरान नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के निदेशक दीपेंद्र श्रेष्ठ और निर्माण कंपनी के अध्यक्ष रमेश शर्मा भी मौजूद रहे। निर्माण कंपनी के अध्यक्ष ने बताया कि इस परियोजना पर कुल 2 अरब 74 करोड़ 20 लाख 18 हजार 993 रुपये की लागत आई है, और यह कार्य तीन वर्षों में पूरा किया गया है।

नवनिर्मित टर्मिनल भवन की विशेषताएं

तीन मंजिला आधुनिक टर्मिनल भवन के बेसमेंट में व्यावसायिक उपयोग हेतु 24 दुकानें जिसका कुल क्षेत्रफलरू 5,075 वर्ग मीटर है तथा यात्री जांच के लिए 14 काउंटर ,वीआईपी लाउंज 3, बच्चों के खेलने के लिए समर्पित क्षेत्र, कस्टम और क्वॉरेंटाइन जांच हेतु अलग भवन आदि बन चुके है। नेपालगंज एयरपोर्ट के इस नए टर्मिनल भवन और सीधी हवाई सेवाओं से न केवल सीमा क्षेत्र के लोगों को सुविधा मिलेगी, बल्कि भारत और नेपाल के बीच व्यापारिक संबंध और पर्यटन को भी नई दिशा मिलेगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें