ब्रेकिंग

एक घर को किया क्षतिग्रस्त, फसलें तबाह

मुख्य अतिथि ने फीता काटकर किया उद्घाटन

भारी मात्रा में भारतीय व नेपाली नकदी बरामद

सेनानी उत्तराधिकारियों ने देशभक्ति और बलिदान की चर्चा की

प्रत्येक मतदेय स्थल का चयन निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जाए

Ad

सुरेश गौतम अध्यक्ष व उपाध्यक्ष रमेश सिंह मनोनीत : डिप्लोमा इंजीनियर्स लघु सिंचाई विभाग कार्यकारिणी का गठन

Kunwar Diwakar Singh

Sat, Jul 26, 2025

बहराइच। शुक्रवार को पूर्व निर्धारित सूचना के अनुसार केंद्रीय भंडार लघु सिंचाई विभाग बहराइच के प्रांगण में डिप्लोमा इंजीनियर संघ लघु सिंचाई विभाग बहराइच की बैठक आहूत की गई। जानकारी के मुताबिक पूर्व कार्यकारिणी में अध्यक्ष राम मोहन व सचिव अमित कुमार निगम का अन्य जनपद में स्थानांतरण हो जाने के कारण अध्यक्ष एवं सचिव के पद रिक्त हो गए थे। ज्ञात हो कि जनपद में नए सदस्यों का आगमन भी हुआ है सदस्यों द्वारा वरिष्ठ अवर अभियंता शैलेश दत्त आनंद को नामित करते हुए नई कार्यकारिणी के गठन के लिए अध्यक्ष नामित किया गया। तत्पश्चात पुरानी कार्यकारिणी को भंग करके नई कार्यकारिणी के गठन में सर्वसम्मत से अध्यक्ष पद हेतु सुरेश कुमार गौतम व उपाध्यक्ष रमेश सिंह, कोषाध्यक्ष नीरज कुमार तथा संरक्षक शैलेंद्र दत्त आनंद को सभी सदस्यों की सहमति से निर्विरोध कार्यकारिणी के पदों पर प्रदत्त किया गया। उपरोक्ता अनुसार शुक्रवार के दिन डिप्लोमा इंजीनियर संघ लघु सिंचाई विभाग बहराइच की नई कार्यकारिणी का गठन संपन्न किया गया। इस गठन के उपलक्ष्य पर सुरेश कुमार गौतम, रमेश सिंह, संजीव सिंह, शैलेंद्र दत्त आनंद, नीरज कुमार, पुष्पेंद्र कुमार, बी.एन.शुक्ला, संजय कुमार, संजीव कुमार मिश्रा, अरविंद कुमार, गणेश कुमार, चंद्रशेखर सहित विभिन्न पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें