: अपराधों पर लगाई जाए प्रभावी रोक: डीआईजी
Admin
Sun, Feb 11, 2024
पुलिस लाइन में की अपराध समीक्षा बैठक
बहराइच। पुलिस उप महानिरीक्षक देवीपाटन अमरेन्द्र प्रसाद सिंह ने पुलिस लाइन परिसर में थाना प्रभारियो के साथ अपराध समीक्षा के संबंध में बैठक की। गोष्ठी में हत्या, लूट, डकैती, बलात्कार, दहेज हत्या, नकबजनी, चोरी एवं वाहन चोरी जैसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने, अराजक तत्वों पर प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करने, जमीन सम्बन्धित मामलों में पुलिस व राजस्व टीम द्वारा संयुक्त रुप से मिलकर विवाद को निस्तारित कराने, पशु तस्करी पर पूर्ण रूप से रोक लगाने, न्यायालय व अधिकारियों के आदेशों/निर्देशों का पालन करने, एनबीडब्ल्यू का समय से तामिला कराने, अवैध शराब, मादक पदार्थों के परिवहन, बिक्री पर रोकथाम लगाने व बैंक और सहज जनसेवा केंद्रों की नियमित चेकिंग करने, अपराधों के शीघ्र अनावरण के लिए कार्य योजना बनाकर कार्यवाही किये जाने, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने, जमानत पर बाहर आए अपराधियों की लगातार निगरानी, शस्त्र निरस्त्रीकरण, गैंगस्टर व गुण्डा एक्ट की प्रभावी कार्यवाही करने, थाने पर प्राप्त आवश्यक सूचनाओं को तत्काल उच्चाधिकारियों को दिये जाने, थाने पर आने वाले प्रत्येक फरियादियों की समस्याओं को ध्यान से सुनने व उनसे सौम्य व्यवहार करने तथा उनकी शिकायत का समाधान करने एवं महिला सम्बन्धी अपराधों पर अंकुश लगाने तथा महिलाओं की सुरक्षा व सहायता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया। सभी मुख्य बाजार, मार्गों, चैराहों एवं हाइवे पर रात्रि गश्त एवं प्रभावी चेकिंग करने के सख्त निर्देश दिये गये। घटनाओं का त्वरित रूप से संज्ञान लेकर उचित विधिक कार्यवाही करना, अपराध को छुपाना, अपराध के पंजीकरण से बचने के विरुद्ध सख्ती से पेश आने के निर्देश दिये गये। लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत सभी थाना प्रभारियो को अपने अधीनस्थ मतदान केन्द्रों पर जाकर उनका भौतिक सत्यापन करने को निर्देशित किया गया। सभी थाना प्रभारियों को भ्रमणशील रहते हुये तथा भीड़ का सामना करते हुये दंगा नियंत्रण उपकरण पहनकर तथा अपने वाहनों में लाउडस्पीकर इत्यादि सक्रिय रखकर भीड़ का सामना करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
विज्ञापन
विज्ञापन