ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

: डीआईजी ने किया पुलिस लाइन का वार्षिक निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों, पत्रावलियों की जाँच कर सम्बन्धित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
थानों के 75 चौकीदारों को साइकिल व टार्च वितरित
अपराधिक गतिविधियों आदि के बारे में ली जानकारी

बहराइच। पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र गोण्डा अमरेन्द्र प्रसाद सिहं द्वारा पुलिस लाइन का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा व अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों की उपस्थिति में पुलिस लाइन में सलामी गार्द द्वारा पुलिस उपमहानिरीक्षक को सलामी दी गयी। सलामी लेने के उपरान्त पुलिस उपमहानिरीक्षक द्वारा जिला आदर्श पुलिस मेस का निरीक्षण किया। तद्उपरान्त पुलिस माडर्न स्कूल के कार्यालय, कक्षाओं, खेल के मैदान व स्कूल परिसर की साफ सफाई आदि का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस माडर्न स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती निशा सिंह व समस्त अध्यापकगण मौजूद रहे जिनसे वार्ता कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। डायल 112, मेस, पुलिस लाइन की समस्त बैरकों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बैरकों की साफ सफाई व रख रखाव आदि की व्यवस्था के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देने के उपरान्त स्नानघर व नवनिर्माणाधीन बैरकों का निरीक्षण कर गुणवत्ता को परखा गया व सुव्यवस्थित ढंग से निर्माण करने हेतु निर्देशित किया गया। तद्उपरान्त डीसीआर कार्यालय, डायल 112 कार्यालय, क्वार्टर गार्ड, गार्द रूम, शस्त्रागार, परिवहन शाखा, आदेश कक्ष, स्टोर रूम का निरीक्षण कर व स्टोर रूम में उपलब्ध अधिक से अधिक सामान को थानों पर वितरण हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान समस्त कार्यालयों के दस्तावेजों, पत्रावलियों की जाँच कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। वार्षिक निरीक्षण के क्रम में रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में जनपद के समस्त थानों के 75 ग्राम प्रहरियों (चौकीदारों) को साइकिल व टार्च आदि वितरित कर उनके क्षेत्र के अपराधियों की गतिविधियों आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी व आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। वार्षिक निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डा. पवित्र मोहन त्रिपाठी व समस्त क्षेत्राधिकारी, क्षेत्राधिकारी लाइन, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन तथा अन्य अधिकारी, कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें