ब्रेकिंग

एक घर को किया क्षतिग्रस्त, फसलें तबाह

मुख्य अतिथि ने फीता काटकर किया उद्घाटन

भारी मात्रा में भारतीय व नेपाली नकदी बरामद

सेनानी उत्तराधिकारियों ने देशभक्ति और बलिदान की चर्चा की

प्रत्येक मतदेय स्थल का चयन निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जाए

Ad

: अभी तक नहीं पूरी हो पायी डायट प्राचार्य के डांस की जांच

जांच अधिकारी ने बताया एकत्रित किये जा रहे साक्ष्य
बहराइच। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पयागपुर में प्रशिक्षुओं के विदाई समारोह के दौरान डायट प्राचार्य उदयराज द्वारा स्टेज पर प्रशिक्षुओं के साथ किए गए डांस मामले में अभी भी जांच जारी है। जांच अधिकारियों द्वारा मामले में साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे है। जांच रिपोट पूरी होने के बाद जिलाधिकारी को सौंपी जायेगी। मामले की जांच के लिए जिलाधिकारी मोनिका रानी द्वारा जिला विकास अधिकारी महेन्द्र पाण्डेय व एसडीएम पयागपुर दिनेश कुमार को जांच सौंपी गई थी। पर अभी तक जांच पूरी नहीं हो पायी है। एसडीएम पयागपुर दिनेश कुमार ने बताया कि अभी जांच चल रही है। साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे है। जांच पूरी होने के बाद रिपोट सौंपी जायेगी। गौरतलब हो कि बीते 13 अक्टूबर को डायट में प्रशिक्षुओं के विदाई समारोह के दौरान डायट प्राचार्य उदयराज का महिला प्रशिक्षुओं के साथ डांस का वीडियों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। जिस पर लोगों ने तरह-तरह की टिप्पणियां की थी। किसी ने उनके डांस को गलत बताया था तो कुछ ने उनके डांस पर उनकी शान में कसीदे पढ़े थे। अब देखना यह है कि जांच रिपोट में उन्हें क्लीन चिट मिलती है या फिर विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाती हें

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें