ब्रेकिंग

लम्बित ऋण पत्रावलियों को 25 नवम्बर तक निस्तारण कराने के दिये निर्देश

परिवार के प्रत्येक सदस्य से निर्धारित प्रश्नावली के अनुसार पूछे जाएंगे 40 प्रश्न

त्रिमुहानी मोड़ पर वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा गया ई-रिक्शा

उपस्थितजनों ने महामना पं. मदन मोहन मालवीय को अर्पित की श्रद्धांजलि

11 किसानों द्वारा पराली जलाने पर 47 हजार 500 का जुर्माना लगाया गया

Ad

बाल दिवस पर समाजसेवी ने बच्चों में बांटी शैक्षणिक सामग्री : क्षेत्र के नन्हे-मुन्ने बच्चों के चेहरों पर खुशी बिखेरने का सराहनीय कार्य किया

Kunwar Diwakar Singh

Fri, Nov 14, 2025

रुपईडीहा, बहराइच। बाल दिवस के अवसर पर समाजसेवी एवं वरिष्ठ पत्रकार शेर सिंह कसौधन ने क्षेत्र के नन्हे-मुन्ने बच्चों के चेहरों पर खुशी बिखेरने का सराहनीय कार्य किया। उन्होंने क्षेत्र के 50 से अधिक बच्चों को कॉपी, पेंसिल, कलर, रबर, कटर, गुब्बारे तथा चॉकलेट वितरित कर उन्हें पढ़ाई व रचनात्मक गतिविधियों के प्रति प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर बच्चों में सामग्री वितरण करते हुए शेर सिंह कसौधन ने कहा कि भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू बच्चों से अत्यधिक प्रेम करते थे और हमेशा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते थे। उन्होंने कहा कि बाल दिवस का असली उद्देश्य बच्चों में शिक्षा, संस्कार और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना है, ताकि वे देश और समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकें। कार्यक्रम में मौजूद अभिभावकों व ग्रामीणों ने शेर सिंह कसौधन के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि ऐसे कार्य बच्चों में आत्मविश्वास के साथ-साथ सीखने की इच्छा को बढ़ाते हैं। बाल दिवस के अवसर पर बच्चों में उत्साह और उमंग का विशेष माहौल देखने को मिला।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें