ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

नशा मुक्ति की मुहिम में संकल्पबद्ध सामाजिक कार्यकर्ता शिवपूजन सिंह : दृढ़ संकल्प लिया है नशा मुक्त समाज का निर्माण

Kunwar Diwakar Singh

Sun, Aug 10, 2025

बाबागंज, बहराइच। सामाजिक परिवर्तन की राह में कुछ लोग ऐसे होते हैं जो निस्वार्थ भाव से समाज की भलाई के लिए दिन-रात जुटे रहते हैं। ऐसे ही एक प्रेरणादायी व्यक्तित्व हैं शिव पूजन सिंह, जो लंबे समय से समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाज में बढ़ते नशे के प्रचलन को देखते हुए उन्होंने एक दृढ़ संकल्प लिया है नशा मुक्त समाज का निर्माण। शिव पूजन सिंह की मुहिम केवल एक अभियान नहीं, बल्कि एक जनजागरण आंदोलन बन चुकी है। नगर पंचायत सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में वह लगातार लोगों से मिलकर नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूकता फैला रहे हैं। उनके प्रयासों में खास बात यह है कि वे केवल मंचों से भाषण नहीं देते, बल्कि घर-घर जाकर लोगों से संवाद करते हैं। युवाओं को समझाते हैं और परिवारों को जोड़ने का प्रयास करते हैं। शिव पूजन सिंह का मानना है कि यदि देश के युवा दिशा से भटक जाएं तो समाज कमजोर हो जाता है। इसलिए उनकी मुहिम का केंद्र युवाओं को नशे से दूर रखना है। स्कूलों, कॉलेजों और मोहल्लों में जाकर वे संवाद सत्र और समूह चर्चा के माध्यम से युवाओं को प्रेरित कर रहे हैं। अपनी इस सामाजिक मुहिम को और अधिक व्यापक बनाने के लिए शिव पूजन सिंह आम नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों और धार्मिक संगठनों से सहयोग की अपील भी कर चुके हैं। उन्होंने कहा है कि नशा कोई व्यक्तिगत समस्या नहीं, बल्कि सामाजिक संकट है। इससे मिलकर ही लड़ा जा सकता है। उनकी जागरूकता के परिणामस्वरूप कई गांवों में शराब और अन्य नशीली वस्तुओं का सेवन करने वाले लोगों ने नशा छोड़ने की कसम खाई है। कुछ जगहों पर तो स्थानीय युवाओं ने स्वयं संगठित होकर उनके अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं। शिव पूजन सिंह की यह सतत मुहिम इस बात का प्रमाण है कि यदि दृढ़ इच्छा शक्ति हो और उद्देश्य साफ हो, तो एक व्यक्ति भी समाज में बड़ा बदलाव ला सकता है। नशे के खिलाफ उनकी यह लड़ाई न केवल सराहनीय है, बल्कि हर उस व्यक्ति के लिए प्रेरणा है जो समाज को बेहतर बनाना चाहता है। एक नशा छोड़ो, हजारों सपनों को संवारो यही है शिव पूजन सिंह का संदेश।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें