उच्चाधिकारियों ने पुलिस मॉडर्न स्कूल का गहन निरीक्षण किया : सभी कक्षाओं, लैब, लाइब्रेरी व कैंपस की विस्तृत जाँच की
Kunwar Diwakar Singh
Wed, Nov 19, 2025
बहराइच। अपर पुलिस महानिदेशक पीएसी उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशानुसार पीएसी संस्थापना दिवस के अवसर पर सर्वोत्तम वाहिनी, अतिउत्तम वाहिनी, उत्तम वाहिनी तथा प्रदेश के सभी पुलिस मॉडर्न स्कूलों में से “वेस्ट परफॉरमेंस पुलिस मॉडर्न स्कूल के चयन हेतु प्रदेशव्यापी निरीक्षण अभियान संचालित है। इसी क्रम में बुधवार को पुलिस मॉडर्न स्कूल का निरीक्षण सेनानायक 2वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर संतोष कुमार मीना, सहायक सेनानायक 10वीं वाहिनी पीएसी बाराबंकी धर्मेन्द्र कुमार यादव एवं गोपनीय सहायक 10वीं वाहिनी पीएसी बाराबंकी पुनीत कुमार द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन पवन कुमार, प्रतिसार निरीक्षक भुवनेश्वर सिंह, प्रधानाचार्या श्रीमती निशा सिंह, सहायक अध्यापक अमर नाथ यादव तथा विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा। निरीक्षण टीम ने विद्यालय के अभिलेखों, सभी कक्षाओं, साइंस लैब, कंप्यूटर लैब, लाइब्रेरी, म्यूजिक सेक्शन एवं पूरे विद्यालय परिसर का विस्तृत व व्यवस्थित अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विद्यार्थियों से विभिन्न शैक्षणिक प्रश्न पूछे, जिनका बच्चों ने आत्मविश्वास के साथ सटीक उत्तर दिया। विशेष रूप से कक्षा 1 के छात्र रणवीर सिंह द्वारा 25 का पहाड़ा सहज रूप से सुनाया जाना निरीक्षण टीम के लिए अत्यंत प्रभावी एवं सराहनीय रहा। निरीक्षण टीम द्वारा विद्यालय में संचालित खेल-कूद, सह-पाठ्य गतिविधियों तथा बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी भी विद्यार्थियों से प्राप्त की गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन