ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

एएचटीयू/एसजेपीयू की मासिक समन्वय बैठक का हुआ आयोजन : बाल विवाह के प्रकरणों में अपेक्षित कार्यवाही करने हेतु विस्तृत चर्चा की गयी

Kunwar Diwakar Singh

Wed, Jul 30, 2025

बहराइच। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एसजेपीयू व एएचटीयू की मासिक समीक्षा एवं समन्वय बैठक प्रशिक्षु उपाधीक्षक नारायण दत्त मिश्र की अध्यक्षता में बुधवार को संपन्न हुई। जिसमें महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन लखनऊ द्वारा जारी एसओपी में दिये गये दिशा निर्देशों के अनुपालन हेतु थानों पर नियुक्त बाल कल्याण पुलिस अधिकारी के समक्ष आ रही समस्याओं व थानों पर गुमशुदा व पॉक्सो एक्ट से सम्बन्धित लम्बित अभियोगों की विवेचना के निस्तारण में आ रही कठिनाईयों, पॉक्सो के फॉर्म ‘ए‘ व ‘बी‘ निर्धारित प्रारूप में भरकर सीडब्ल्यूसी को 24 घण्टे के अंदर प्रेषित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। बालश्रम के विरुद्द शासन द्वारा चलाये जा रहे अभियान (दिनाँक 01.06.2025 से दिनाँक 31.08.2025) तक के सम्बन्ध में एवं बाल विवाह के प्रकरणों में अपेक्षित कार्यवाही करने हेतु विस्तृत चर्चा की गयी। बैठक में सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष सतीश श्रीवास्तव, डीपीओ बहराइच विनोद राय, श्रम विभाग से लेबर इन्स्पेक्टर सूरज तिवारी, इन्स्पेक्टरयशबीर सिंह (एसएसबी), थाना एएचटी प्रभारी चन्द्रेश कुमार मय टीम, जिला प्रोबेशन संरक्षण अधिकारी, एनजीओ, आरपीएफ व जीआरपी, स्वास्थ्य विभाग व सभी थानों के बाल कल्याण अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें