वार्षिक पत्रिका ‘स्पंदन’ तथा ‘अमृत उपवन’ का किया लोकार्पण : स्पंदन’ को छात्राओं की सृजनात्मक प्रतिभा का सशक्त मंच बताते हुए इसके नियमित प्रकाशन की सराहना की
Kunwar Diwakar Singh
Thu, Jun 11, 2026
बहराइच। मॉ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय, बलरामपुर के कुलपति प्रोफेसर डॉ. रवि शंकर सिंह ने जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी के साथ महिला महाविद्यालय बहराइच में आयोजित एक समारोह में महाविद्यालय की वार्षिक पत्रिका ‘स्पंदन’ तथा ‘अमृत उपवन’ का लोकार्पण किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रो. (डॉ.) रविशंकर सिंह ने ‘स्पंदन’ को छात्राओं की सृजनात्मक प्रतिभा का सशक्त मंच बताते हुए इसके नियमित प्रकाशन की सराहना की। कुलपति श्री सिंह ने देवीपाटन मंडल के प्रथम व विशिष्ट विश्वविद्यालय की स्थापना तथा गोण्डा में पहला इंजीनियरिंग कॉलेज स्थापित करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार ज्ञापित करते हुए इस निर्णय से मंडल का ऐतिहासिक वैभवशाली गौरव पुनः स्थापित। डीएम ने ‘अमृत उपवन’ की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। वृक्षारोपण एवं हरित वातावरण के प्रति जागरूकता विकसित करने के लिए इस प्रकार की पहलें समाज को सकारात्मक संदेश देती हैं। समारोह के अंत में प्राचार्या प्रोफेसर डॉ. प्रिया मुखर्जी, डा रीमा शुक्ला, नगर पालिका परिषद बहराइच की अध्यक्ष श्रीमती सुधा टेकड़ीवाल, महिला पीजी कालेज के सचिव श्यामकरन टेकड़ीवाल, पूर्व प्राचार्या मोहनी अग्रवाल, व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन