ब्रेकिंग

सेनानी उत्तराधिकारियों ने शहीद के अद्भुत बलिदान की भूरि-भूरि प्रशंसा की

गोवध निवारण अधिनियम के तहत हुई कार्रवाई

आरक्षी संस्कार सिंह गंभीर रूप से घायल, पांच आरोपी गिरफ्तार, जबकि चार अन्य फरार

पकड़े गए नागरिक दार्जिलिंग जिले के सिलीगुड़ी चंपासारी क्षेत्र के निवासी

सीएमओ ने फीता काटकर किया अभियान का शुभारम्भ

Ad

किसानों का दल अयोध्या रवाना : उप कृषि निदेशक ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Kunwar Diwakar Singh

Tue, Oct 7, 2025

बहराइच। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या में लगने वाले 8 व 9 अक्टूबर को विशाल किसान मेला में प्रतिभाग करने के लिए जनपद के 180 किसानों को कृषि विभाग ने मंगलवार सायं रवाना किया। मिशन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन योजना से 120 किसान तथा उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरुद्धार योजना के अंतर्गत 60 किसानों को कृषि विज्ञान केंद्र बहराइच एवं नानपारा परिसर से उप कृषि निदेशक बहराइच विनय कुमार वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जनपद बहराइच से कुमारगंज अयोध्या विश्वविद्यालय गए किसान वहां पर आयोजित कृषि की उन्नत खेती करने के तरीके सीखेंगे। कृषकों द्वारा विश्वविद्यालय में आयोजित फसल प्रदर्शनों, अनुसंधान देखकर तथा उसे अपना कर अपनी आय वृद्धि कर सकेंगे। इन कृषको से प्रेरित होकर जिले के अन्य किसान अपनी कृषि उत्पादकता बढ़ाकर देश के खाद्यान्न उत्पादन में अपना योगदान दे सकेंगे। इस अवसर पर जिला उद्यान अधिकारी दिनेश चौधरी, कृषि विज्ञान केंद्र बहराइच के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डा.सीपीएन गौतम, वरिष्ठ वैज्ञानिक केवीके डॉक्टर शैलेंद्र सिंह, डॉक्टर नंदन सिंह, डा. अरुण राजभर, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी शिशिर कुमार वर्मा, वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप ए कुलदीप वर्मा, सुधाकर शुक्ला, पंकज कुमार, अरविंद कुमार, राम प्रकाश मौर्या सहित अन्य कृषि विभाग के अधिकारी, कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें