ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

शत-प्रतिशत अर्ह दिव्यांगजनों का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कराये : दिव्यांग मतदाताओं के लिए बाधा रहित स्वच्छ वातावरण तैयार करने में सहयोग करें विभागः एडीएम

Kunwar Diwakar Singh

Mon, Jun 30, 2025

बहराइच। जनपद के शत-प्रतिशत अर्ह दिव्यांगजनों का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कराये जाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव रंजन श्रीवास्तव की अध्यक्षता में डिस्ट्रिक्ट मॉनिटरिंग कमिटी ऑन एक्सेसिबल इलेक्शन (डीएमसीएई) की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण बी.पी. सत्यार्थी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती शिखा श्रीवास्तव सहित सहित समाज कल्याण, लोक निर्माण विभाग, माध्यमिक शिक्षा, बेसिक शिक्षा व आईसीडीएस विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। एडीएम श्री रंजन ने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य यही है कि विभिन्न विभागीय योजनाओं का लाभ प्राप्त कर रहे दिव्यांगजनों का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित किया जाय ताकि लोकतन्त्र के महापर्व में वह भी अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि विभिन्न अवसरों पर आयोजित होने वाले शिविरों एवं कार्यक्रमों में दिव्यांगजनों को इस बात के लिए प्रेरित किया जाय कि वे मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करायें तथा जब भी कोई निर्वाचन हो तो अपने मताधिकार का प्रयोग भी अवश्य करें। श्री रंजन दिव्यांगजनों के नामांकन एवं संवेदीकरण के लिए विशेष शिविरों का आयोजन कर स्वीप योजना अन्तर्गत पूर्व में नामित किये गये पी.डब्लू.डी. आईकान मिथिलेश कुमार जायसवाल, थर्ड जेण्डर आईकान तानिया तथा स्वीप आईकान श्रवण कुमार मिश्रा व अनुराग चौधरी का भी सहयोग प्राप्त करें। श्री रंजन ने कहा कि भविष्य में होने वाले चुनाव में जिले के शत प्रतिशत दिव्यांग मतदाताओं को उनके मताधिकार का प्रयोग करने हेतु बाधा रहित स्वच्छ वातावरण तैयार करना आवश्यक है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें