अब नानपारा तक चलेगी बहराइच-बनारस इण्टरसिटी : डेमो का भी हुआ विस्तार
Kunwar Diwakar Singh
Tue, Jul 15, 2025
बहराइच। बहराइच-नानपारा आमान परिवर्तन के बाद जल्द ही इस प्रखण्ड पर टेªनों का आवागमन शुरू हो जायेगा। सांसद डा.आनन्द गोंड़ के प्रयासों के चलते बनारस-बहराइच इण्टरसिटी 14213/14 व गोण्डा-बहराइच डेमो 75109 व 75111 को नानपारा तक विस्तार दिया गया है। सांसद के अनुरोध पर रेलवे बोर्ड के निदेशक संजय आर.नीलम द्वारा इसके आदेश जारी कर दिए गए है। अब गोण्डा-बहराइच के बीच चलने वाली दो डेमों पैसेंजर नानपारा तक जायेगी। जबकि बहराइच-बनारस इण्टरसिटी नानपारा तक चलेगी। टेªन 14213 बनारस से 2 बजे चलकर रात्रि 9ः50 बजे बहराइच पहुंचेगी तथा 10ः40 पर नानपारा पहुंचेगी। वापस 14214 नानपारा से सुबह 4ः20 पर प्रस्थान करेगी। जो कि बहराइच 5ः05 पर पहुंचेगी तथा 5 मिनट स्टापेज के बाद 5ः10 पर बहराइच से रवाना होगी। डेमो 75109 प्रातः 5ः00 बजे गोण्डा से रवाना होगी। जो 6ः25 पर बहराइच पहुंचेगी तथा 7ः20 पर बहराइच से रवाना होगी। वापसी में 75110 डेमो 7ः50 पर नानपारा से प्रस्थान करेगी। जो कि 8ः40 पर बहराइच पहुंचेगी। 5 मिनट रूकने के उपरान्त 8ः45 पर गोण्डा के लिए रवाना हो जायेगी। वहीं 75111 दोपहर 12ः30 बजे गोण्डा से चलेगी। दोपहर 1ः45 पर बहराइच पहुंचने के बाद नानपारा रवाना हो जायेगी। जो कि 2ः50 पर नानपारा पहुंचेगी। वापसी में 75112 डेमो 3ः30 बजे दोपहर नानपारा से रवाना होगी। 4ः12 पर बहराइच पहुंचगी। 5 मिनट रूकने के उपरान्त 4ः17 पर गोण्डा के लिए रवाना हो जायेगी। उपरोक्त दोनों डेमो टेªनों का ठहराव रिसिया व मटेरा किया गया है। जबकि बहराइच-बनारस इण्टरसिटी टेªन का बीच में कोई ठहराव नहीं है। सांसद ने बताया कि बहराइच के लोगों को बेहतर आवागमन सुलभ हो सके इसके लिए प्रयास जारी है। जल्द ही बहराइच-नानपारा रेल प्रखण्ड पर टेªनों का संचालन शुरू होने वाला है। संचालन शुरू होने के बाद कुछ और अन्य टेªनों की बढ़ोत्तरी की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन