ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

संग्रह अमीन पति द्वारा पत्नी को मारपीट कर घर से भगाया : पीड़िता द्वारा निलम्बन की मांग

Kunwar Diwakar Singh

Sun, Jul 13, 2025

बहराइच। विवाहिता को पति द्वारा मारपीट कर घर से भगा दिया गया। उसके सात माह की बेटी भी है। पीड़िता द्वारा की गई शिकायत पर पुलिस ने मामले में दहेज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया था। पर आज तक आरोपी की गिरफ्तारी व निलम्बन न होने को लेकर पीड़िता ने मुख्यमंत्री, डीजीपी व डीएम, एसपी को प्रार्थना पत्र भेजकर निलम्बन की मांग की है। गौरतलब हो कि थाना रामगांव अन्तर्गत माफिकपुर मेटुकहा निवासी माधुरी पुत्री बालकराम की शादी कोतवाली देहात अन्तर्गत चोरवा बाग इमलिया निवासी अजयवर्द्धन के साथ हुई थी। शादी में बुलट मोटरसाइकिल भी पिता द्वारा दहेज में दिया गया था। महिला का पति तहसील सदर में संग्रह अमीन के पद पर कार्यरत है। पीड़िता ने बताया कि पति द्वारा उसके शैक्षिक अभिलेख भी जबरन रख लिए गए है। उनको वापस नहीं किया जा रहा है तथा बेटी के कपड़े भी जबरन रखे हुए है तथा फर्जी मुकदमें में फसाने व जानमाल की धमकी दे रहा है। पीड़िता द्वारा उच्चाधिकारियों से मांग की गई है कि पति की गिरफ्तारी की जाये तथा उसका निलम्बन भी किया जाये। उसके पिस्टल के लाइसेंस भी रद्द किया जाये। अन्यथा कल 15 जुलाई से वह कलेक्टेªट स्थित धरना स्थल पर परिवार समेत अनशन करेगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें