स्मारिका एवं नमन पुस्तिका भेंट की : स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन का प्रतिनिधिमंडल नवागत डीएम से मिला
Kunwar Diwakar Singh
Fri, Aug 1, 2025
बहराइच। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल संरक्षक अनिल त्रिपाठी के नेतृत्व में नवागत जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी से मिला और स्नेहिल भेंट में पुष्प गुच्छ समर्पित किया गया। इसके पहले सायंकाल छह बजे जिलाधिकारी ने सेनानी भवन परिसर का भ्रमण किया। जिलाधिकारी की मांग पर संगठन द्वारा प्रकाशित जनपद बहराइच एवं श्रावस्ती के स्वतंत्रता सेनानियों एवं उनके उत्तराधिकारियों का संक्षिप्त जीवन विवरण/स्मारिका एवं नमन पुस्तिका उन्हें भेंट की गई। प्रतिनिधि मण्डल में संगठन अध्यक्ष कर्मवीर सिंह, महामंत्री राजू मिश्र उर्फ मुन्ना भैया, संयुक्त महामंत्री आदित्य भान सिंह, नगर अध्यक्ष कामरान सिद्दीकी, रमेश कुमार मिश्र जिला स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिषद बहराइच एवं श्रावस्ती प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन