ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

बैनामा रजिस्ट्रीकरण में बदलाव के विरोध में अधिवक्ताओं ने सौंपा ज्ञापन : तीन दिन के लिए रजिस्ट्री न होने का लिया निर्णय

Kunwar Diwakar Singh

Thu, Jul 31, 2025

कैसरगंज, बहराइच। तहसील कैसरगंज के अधिवक्ताओं ने अपने पूर्व के निर्णय के क्रम में मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम कैसरगंज अखिलेश कुमार सिंह को सौंपा। दिए गए ज्ञापन में अधिवक्ताओं की मांगे है कि बैनामा की रजिस्ट्रीकरण में क्रेता और विक्रेता के सत्यापन में ओटीपी आदान प्रदान, पेन कार्ड व मतदाता पहचान पत्र जैसे दस्तावेजों में बदलाव किए गए हैं वह बदलाव क्षेत्र के लोगों के लिए व अधिवक्ताओं के हित के ठीक विपरीत है और उसका विरोध कर रहे हैं। ज्ञातव्य हो कि कैसरगंज अधिवक्ता संघ के द्वारा 29 जुलाई को अपने बार भवन में एक बैठक आहूत करके बैनामा पंजीकरण में लाएं गए बदलाव के विरोध पर चर्चा की तथा उस बदलाव की निंदा करते हुए यह निर्णय लिया गया कि तीन दिवस तक रजिस्ट्री ऑफिस कैसरगंज में रजिस्ट्री पंजीकरण अधिवक्ता नहीं कराएंगे और पंजीकरण न करवाकर विरोध दर्ज कराएंगे। अधिवक्ताओं ने नारेबाजी करते हुए अधिवक्ता एकता जिंदाबाद के नारे लगाकर अपना प्रदर्शन तेज किया है। उपरोक्त विषय पर सबर रजिस्टार कैसरगंज प्रज्ञा यादव की माने तो प्रदर्शन का पत्र उन्हें भी प्राप्त हुआ है। उक्त वर्णित पत्र को उनके द्वारा उच्च अधिकारियों को त्वरित भेजा गया है और विरोध का कारण भी उनके माध्यम से उच्च स्तर के अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया है। विरोध कर रहे अधिवक्ता संघ कैसरगंज के महामंत्री अजय प्रताप सिंह ने बताया कि मेरा विरोध प्रदर्शन तीन दिवस के लिए बैठक में निर्णय के दौरान हुआ था जो वर्तमान समय में चल रहा है और पुनः बैठक करके आगे की रणनीति बनाई जाएगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें