ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

शिक्षक-शिक्षिकाओं को किया गया सम्मानित : शिक्षा पर प्रभाव विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन

Kunwar Diwakar Singh

Sun, Sep 14, 2025

बहराइच। लगातार सामाजिक सरोकारों से जुडी हुई संस्था कलाम फाउंडेशन नें मातृभाषा हिंदी दिवस पर रविवार मध्याह्न ठाकुर हुकुम सिंह स्वायत्त शासी किसान महाविद्यालय सभागार में हिन्दी और संस्कृत विषय के लगभग 60 शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को सम्मान-पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जनपद के लगभग दस कॉलेजों के छात्र-छात्राओं के मध्य सोशल मीडिया का शिक्षा पर प्रभाव विषय पर एक वाद-विवाद प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गाया। जिसके निर्णायक मण्डल में राजकीय इंटर कॉलेज के उप प्रचार्य नागेश कुमार मिश्र, भागवत शुक्ल, नागेंद्र अवस्थी एवं राजेंद्र प्रसाद रहे। निर्णायक मण्डल नें सर्वसम्मति से पं. रामहर्ष मिश्र स्वामी विवेकानंद इंटर कालेज के छात्र विकास वर्मा निवासी देवरायपुर व राजकीय इंटर कॉलेज बहराइच के छात्र निशान मिश्र को प्रथम, चंदन यादव एवं प्रज्ञा शुक्ला को संयुक्त रूप से द्वितीय तथा असरा अहमद एवं रचना शुक्ला को संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्रदान किया। विजेता प्रतिभागियों को प्रतीक चिन्ह, प्रमाण पत्र एवं प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि प्रबंध समिति सचिव मेजर डॉ एसपी सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में वित्त एवं लेखा अधिकारी वीरेश पटेल, वरिष्ठ समाजसेवी पं योगेन्द्र मणि त्रिपाठी, ललित दीक्षित, पं. संजीव शर्मा रहें। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य व विशिष्ट अतिथियों द्वारा मां सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया गया। कलाम फाउंडेशन के संस्थापक अमर सिंह विसेन, प्रदेश अध्यक्ष दिव्या पोरवाल, उपाध्यक्ष, आकाश सिंह, जिलाध्यक्ष राम अचल मांझी द्वारा सभी विशिष्ट अतिथियों का माल्यार्पण एवं बुके देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में शिक्षक पुंडरीक पाण्डेय, रसल रघुवंशी, कृष्ण कुमार शुक्ल, मदन मोहन उपाध्याय, राजेश मौर्य, संजीव शर्मा, पंकज सिंह के साथ-साथ दर्जन भर कॉलेजों के अध्यापक एवं बच्चों समेत भारी संख्या में स्थानीय हिंदी भाषा प्रेमी, राष्ट्रभक्त उपस्थित रहें।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें