ब्रेकिंग

मृतका महिला आरक्षी महराजगंज जनपद की निवासिनी थी

बंदी की रिहाई करा कर उसके घर सकुशल भिजवाया गया

उत्कृष्ट व्यापारियों का हुआ सम्मान

सेनानी उत्तराधिकारियों ने शहीद के अद्भुत बलिदान की भूरि-भूरि प्रशंसा की

गोवध निवारण अधिनियम के तहत हुई कार्रवाई

Ad

भेड़ियें ने मासूम बच्ची का खाया हाथ : अस्पताल ले जाते समय रास्ते में हुई मौत

Kunwar Diwakar Singh

Wed, Sep 24, 2025

कैसरगंज/बौण्डी, बहराइच। जिले में भेड़ियों का आतंक जारी है। बुधवार दोपहर को एक दो वर्षीय बच्ची को भेड़िया मुंह में दबा कर उठा ले गया। ग्रामीणों की घेराबंदी के बाद भेड़िया बच्ची को छोड़कर भाग गया, लेकिन इस दौरान भेड़िये ने बच्ची का एक हाथ खा लिया और उसके गर्दन पर गंभीर जख्म हो गए। बच्ची को अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। यह घटना फखरपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत मंझारा तौकली के गांव बाबा बंगला में हुई है। भेड़ियों के इस क्षेत्र में हमले लगातार बढ़ रहे हैं और पिछले 20 दिनों से कई गांवों में 11 हमले हुए हैं। जिनमें दो मासूम बच्चियों की मौत हो चुकी है और कई लोग घायल हुए हैं। वन विभाग ने ऑपरेशन वुल्फ शुरू किया है और थर्मल ड्रोन, नाइट-विजन कैमरे आदि के सहारे भेड़ियों पर नजर रखी जा रही है, लेकिन अभी तक आदमखोर भेड़िया पकड़ में नहीं आया है। ग्रामीण अब लाठियों के सहारे गश्त करते हुए अपने बच्चों की सुरक्षा कर रहे हैं। यह क्षेत्र पिछले साल भी भेड़ियों के आतंक से प्रभावित था, जिसमें नौ लोगों की मौत हुई थी। जिसके बाद इसे वन्यजीव आपदा क्षेत्र घोषित कर विशेष अभियान चलाया गया था। फिलहाल भेड़ियों के हमलों से स्थानीय लोगों में खौफ बना हुआ है और प्रशासन सक्रिय है लेकिन भय अभी भी कायम है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें