ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

संदेहास्पद परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत : पुलिस जांच में जुटी

Kunwar Diwakar Singh

Thu, Sep 4, 2025

रमेश सिंह

रूपईडीहा, बहराइच। रूपईडीहा थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से गांव में कोहराम मच गया। थाना रामगांव क्षेत्र के ग्राम खैराधोंकल निवासी शाहनवाज पुत्र रंजीत ने रूपईडीहा पुलिस को सूचना दी कि उसकी पुत्री शायरा उम्र लगभग 30 वर्ष पत्नी सलमान निवासी नारायणपुर थाना रुपईडीहा की अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई है। मृतक के पिता के मुताबिक शायरा की शादी को महज अभी तीन साल ही हुए थे। परिजनों के अनुसार शनिवार सुबह करीब 10 बजे अचानक सूचना मिली कि शायरा की मृत्यु हो गई है। यह खबर सुनते ही मृतका के मायके पक्ष में कोहराम मच गया। रूपईडीहा थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह रावत ने बताया कि मृतका के पिता के द्वारा दी गई सूचना पर मौके पर पहुंची रूपईडीहा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर फॉरेन्सिक जांच कराई और पंचायतनामा की कार्यवाही पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। थाना प्रभारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी और आगे की कार्यवाही की जाएगी। हालांकि विवाह को कम समय बीतने और मौत के हालात संदिग्ध होने के कारण पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद मृतका के मायके और ससुराल पक्ष से पूछताछ की जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें