ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

: स्वतंत्रता सेनानी गोपाल कृष्ण गोखले की पुण्यतिथि मनाई गई

बहराइच। स्थानीय सेनानी भवन सभागार में स्वतंत्रता सेनानी गोपाल कृष्ण गोखले की पुण्यतिथि मनाई गई। सेनानी उत्तराधिकारियों ने उनके जीवन वृत्त पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संगठन संरक्षक अनिल त्रिपाठी ने कहा कि वह महान स्वतंत्रता सेनानी, समाजसेवी, विचारक एवं समाज सुधारक थे। वित्तीय मामलों में अद्वितीय समझ के कारण उन्हें भारत का ग्लेड स्टोन कहा जाता है। संगठन के प्रदेश कार्यवाहक महामंत्री रमेश कुमार मिश्र ने कहा कि गोखले जी ने नाइट हुड जैसी बड़ी उपाधि को स्वाभिमान के लिए अस्वीकार कर दिया। उन्होंने भारतीय स्वतंत्रता और सामाजिक सुधारों के लिए अभियान चलाकर वह कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गए। वह अछूतों एवं निम्नवर्ग के हिन्दुओं के साथ अत्याचार के खिलाफ थे। अधिवक्ता राम रूप मिश्र ने कहा कि पूज्य बापू महात्मा गांधी ने अपनी आत्मकथा में गोखले को एक प्रसंशनीय नेता और कुशल राजनीतिज्ञ के रूप में मान्यता दी। समाज सेवी पवन सिंह ने कहा कि पूज्य बापू ने गोखले जी को ‘‘क्रिस्टल‘‘की तरह शुद्ध, मेमने की तरह कोमल, शेर की तरह बहादुर और गलती पर भी शूरवीर और राजनैतिक क्षेत्र में सबसे उत्तम व्यक्ति बताया। इस अवसर पर अधिवक्ता दिनेश कुमार मिश्र, अभिषेक द्विवेदी, विनय तिवारी, राहुल चैधरी, अभयराज श्रीवास्तव, राकेश मिश्रा सहित तमाम राष्ट्र भक्त मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें