ब्रेकिंग

अभियुक्त विशाल मिश्रा मुकदमों में वांछित एवं फरार चल रहा था।

कर्मचारियों एवं पेंशनर्स की समस्याओं से भी हुई रू-ब-रू

आजीवन सदस्यों ने मंडलायुक्त को सौंपा ज्ञापन

डिवाइन पब्लिक स्कूल में आयोजित हुआ साइबर जागरूकता कार्यक्रम

एसडीएम ने बच्चों का शैक्षणिक स्तर परखा

Ad

: संविधान निर्माता डा. भीमराव अम्बेडकर की पुण्यतिथि मनाई गई

सेनानी उत्तराधिकारियों ने डा.अम्बेडकर को अर्पित की श्रद्धांजलि
बहराइच। स्थानीय सेनानी भवन सभागार में बुधवार को देश के संविधान ड्राफ्टिंग के प्रमुख प्रातः स्मरणीय बोधिसत्व बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की पुण्यतिथि मनाई गई। सेनानी उत्तराधिकारियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि, पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संगठन संरक्षक अनिल कुमार त्रिपाठी ने कहा कि डॉ अम्बेडकर एक लोकप्रिय विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक थे। उन्होंने दलित बौद्ध आंदोलन को प्रेरित किया और अछूतों से सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया। संगठन के प्रदेश कार्यवाहक महामंत्री रमेश कुमार मिश्र ने कहा कि डॉ भीमराव अम्बेडकर के पास तत्कालीन देश में सबसे ज्यादा डिग्रियां हासिल थी, जिसको प्राप्त करने में उस समय के बड़ौदा के राजा ने उनकी आर्थिक मदद की। अम्बेडकर के आखिरी चौबीस घंटे डा माधव मावलंकर की देखरेख में जो कि एक महान फिजियोथैरेपिस्ट थे गुजरे। समाजसेवी पवन सिंह ने कहा कि डॉ अम्बेडकर अपने माता-पिता की चौदहवीं और अंतिम संतान थे। उन्हें विश्व विजयी संविधान के निर्माण का सुअवसर प्राप्त हुआ। वो आजाद भारत के प्रथम कानून मंत्री थे। अन्त में उपस्थित सभी सेनानी उत्तराधिकारियों ने डॉ अम्बेडकर के जीवन वृत्त पर प्रकाश डालते हुए उन्हें देश का गौरव तथा आदर्श बताया। कार्यक्रम में लवकुश, सविता, गुलजारी लाल दूबे, राम करन वर्मा, योगेन्द्र प्रसाद वर्मा सहित तमाम देश भक्त मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें