ब्रेकिंग

लम्बित ऋण पत्रावलियों को 25 नवम्बर तक निस्तारण कराने के दिये निर्देश

परिवार के प्रत्येक सदस्य से निर्धारित प्रश्नावली के अनुसार पूछे जाएंगे 40 प्रश्न

त्रिमुहानी मोड़ पर वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा गया ई-रिक्शा

उपस्थितजनों ने महामना पं. मदन मोहन मालवीय को अर्पित की श्रद्धांजलि

11 किसानों द्वारा पराली जलाने पर 47 हजार 500 का जुर्माना लगाया गया

Ad

: गणेश विसर्जन में जा रहे युवक पर जानलेवा हमला

गंभीर रूप से घायल युवक को जिला चिकित्सालय में कराया भर्ती
चार के विरूद्ध मामला दर्ज
बहराइच। गणेश प्रतिमा विसर्जन में जा रहे युवक पर दबंगों ने जानलेवा हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। घटना थाना हुजूरपुर क्षेत्र के चौकी भग्गडवा बाजार की है। करमुल्लापुर भग्गडवा के गोडियनपुरवा निवासी शिवा निषाद पर दबंगों ने जानलेवा हमला कर दिया। सूत्रों के अनुसार बताया गया कि शिवा निषाद उम्र करीब 18 वर्ष गणेश विसर्जन में जा रहा था। तभी भग्गडवा बजार के कुछ दबंग मुस्लिम लोगों ने युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। युवक को आनन-फानन में इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां युवक का इलाज चल रहा है। घटना को लेकर पुलिस ने चार लोगों निहाल पुत्र गुल्ले, मन्नू पुत्र असलम, भंडोसी पुत्र शरीफ व मासूम पुत्र शरीफ के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिस दे रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें