: संदिग्ध अवस्था में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
Admin
Fri, Jul 12, 2024
घर से घूमने निकले युवक का शव दूसरे दिन पड़ा मिला
रिसिया, बहराइच। थाना रिसिया के कटिलिया चौराहे से देवरानिया जाने वाले मार्ग पर सिद्दीकिया कालेज के मोड़ पर संदिग्ध अवस्था में 32 वर्षीय युवक का शव मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जतायी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक अजमल पुत्र अकबाल निवासी टड़वा, थाना हरदत्त नगर गिरंट जनपद श्रावस्ती ने तहरीर दिया कि थाना रिसिया के कटिलिया चौराहे के निकट सिद्दीकिया कालेज मोड़ पर मेरे भाई हसीनुद्दीन का शव पड़ा हुआ हैं। घटना की सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर हीरा लाल एसपी सिटी, सीओ पयागपुर ने भी पहुंचकर जांच पड़ताल की। जानकारी के अनुसार हसीमुद्दीन पुत्र अकबाल निवासी टेडवा थाना गिरंट जनपद श्रावस्ती कुछ दिन पूर्व मुंबई से मोहर्रम पर्व मनाने के लिए पर घर आया था। गुरुवार की शाम को घर से कटिलिया चौराहे पर घूमने आया था, फिर रात में घर वापस नहीं गया। शुक्रवार की सुबह हसीमुदीन का शव संदिग्ध अवस्था में कटिलिया चौराहे पर मिला। मृतक युवक के छह बच्चे भी हैं। युवक बीते शाम को दोस्तो संग चौराहे पर बाइक से घूमता दिखाई दिया था। प्रदीप कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अजमल पुत्र अकबाल निवासी टेडवा, गिरंट की सूचना पर शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन