ब्रेकिंग

बेहतर इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर रेफर

दो प्रभारी निरीक्षक व तीन उप निरीक्षक लाइन हाजिर

पीआरडी जवानों के राज्य स्तरीय सम्मेलन में सीएम ने की दैनिक भत्ता बढ़ाने की घोषणा

सेनानी उत्तराधिकारियों ने सुभाष चन्द्र बोस द्वारा राष्ट्र के प्रति किये गये संघर्षों को किया याद

डूबे बुजुर्ग की तलाश में पुलिस और प्रशासन प्रयास में

Ad

बाघ के हमले में युवक की मौत : आबादी से काफी दूर क्षत विक्षत अवस्था में मिला युवक का शव

Kunwar Diwakar Singh

Wed, Jun 25, 2025

मिहींपुरवा, बहराइच। कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग ककरहा रेंज अंतर्गत ग्राम सभा बिचपरी के मजरा चमारनपुरवा गांव आबादी वाले लोगों में तेंदुआ का आतंक देखने को मिल रहा है। हाल ही में गौरा पिपरा में तेंदुआ का आतंक था। तेंदुआ वहां मवेशियों को अपना शिकार बना रहा था। अब मंगलवार की देर शाम 7ः30 बजे ककरहा रेंज के महबूबनगर निवासी शक्ति सिंह राजपूत पुत्र बाटर राजपूत मिहींपुरवा मकान निर्माण कार्य में दिहाडी मजदूर था। शक्ति सिंह जब देर शाम तक घर नहीं पहुंचा तो लोग उनकी तलाश में जुट गए। काफी खोजबीन करने के बाद भी युवक का पता नहीं चल सका। बुधवार तड़के सुबह शौच के लिए निकले लोगों ने देखा कि युवक का अधखाया शव झाड़ियों में पड़ा है। जिसकी सूचना इलाके में पहुंचने से परिजन चीखने चिल्लाने लगे। घटना की सूचना पाकर मौके पर वन विभाग की टीम ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय पुलिस भी पहुंची। मामले में ककरहा रेंज के रेंजर धर्मेन्द्र कुमार कन्नौजिया ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों को 10,000 की सहायता राशि भी उपलब्ध करा दी गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें