ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

: तालाब में उतराती मिली लापता युवकों की लाश

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
जरवलरोड, बहराइच। पांच दिन पूर्व गायब हुए दो युवकों की लाश गांव के पास ही लखनऊ-बहराइच हाईवे के बगल लोहिया तालाब में तैरती पाई गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। वही शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंचे आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने लखनऊ-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर बैठ कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। जिससे हाईवे पर आवागमन बंद हो गया। थाना प्रभारी के काफी समझाने के बाद हाईवे से परिजन उठे जिसके बाद आवागमन बहाल हुआ। जरवलरोड थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मुस्तफाबाद के मजरा चुरईपुरवा निवासी 36 वर्षीय महेश पुत्र राम चन्दर तथा 22 वर्षीय राजू वर्मा पुत्र राम बरन वर्मा बीते बृहस्पतिवार को घर से निकले थे जिसके बाद देर रात तक घर वापस नही आए। दोनो के परिजन खोजबीन करने लगे लेकिन कही पता नही चला। जिसके बाद जरवलरोड पुलिस को गुमशुदगी की सूचना देकर खोजबीन करने की गुहार लगाई। तभी सोमवार को शाम करीब तीन बजे दोनो का शव गांव के पास लखनऊ-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग के बगल लोहिया तालाब में तैरता देखा गया। दोनों युवकों का शव मिलने की सूचना पाकर आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने लखनऊ-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर बैठकर पुलिस पर हीला हवाली करने व समय से खोजबीन न करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया जिससे हाईवे पर आवागमन बंद हो गया। सूचना पर तत्काल दलबल के साथ पहुंचे जरवलरोड थाना प्रभारी दद्दन सिंह के काफी समझाने के बाद परिजनों ने हाईव खाली किया। जिसके बाद आवागमन चालू हो सका। पुलिस ने दोनो शवो को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। दोनों युवकों के परिजनों का आरोप है कि शरीर पर गंभीर चोट के निशान है। पड़ोसी गांव के लोगो के द्वारा दोनों की हत्या कर शव को तालाब में फेंका गया है। पुलिस ने समय रहते छानबीन नहीं की वरना दोनो की जान बच सकती थी। मृतक महेश के पिता राम चंदर ने कहा कि दो दिन पूर्व तालाब में जाल डालकर खोजबीन किया गया था लेकिन तालाब में कोई शव नही था अचानक बेटे का शव का तालाब में कैसे आ गया? वही भाई राजेश ने कहा कि महेश के सिर पर चोट के निशान थे। नाक व आंख से खून गिर रहा था। दोनो की हत्या कर तालाब में शव फेका गया है। घटना की सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी कैसरगंज कमलेश सिंह ने मौके पर पहुंच कर निरीक्षण किया तथा परिजनों से बात करके कार्यवाई का भरोसा दिलाया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी कमलेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को तालाब से निकालकर पीएम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की सूचना पर जरवलरोड पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर छानबीन में जुटी थी। पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। घटना की छानबीन जारी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें