: नेपालगंज में दिन का कर्फ्यू हटा, रात्रि का कर्फ्यू जारी
Admin
Thu, Oct 5, 2023
नेपालगंज के जिला बांके में धीरे-धीरे हालात हो रहे सामान्य
भारत-नेपाल के बीच आवागमन चालू
रुपईडीहा, बहराइच। भारत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र नेपालगंज जिला बाकें का पड़ोसी मित्र राष्ट्र नेपाल के शहर नेपालगंज में पिछले दिनों कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा दंगा भड़का कर तोड़फोड़ और पत्थर बाजी करने के कारण नेपालगंज जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा दिया था। सुरक्षा के पुख्ता बन्दोबस्त के चलते स्थिति जल्द सामान्य होने लगी। नेपालगंज की स्थिति पूरी तरह सामान्य होने के कारण जिला प्रशासन नेपालगंज ने दिन का कर्फ्यू हटा दिया है। बृहस्पतिवार की सुबह नेपालगंज जिला प्रशासन द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार सुबह 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक कर्फ्यू हटा लिया गया है। रात्रिकालीन कर्फ्यू रात्रि 8 बजे से सुबह 8 बजे तक जारी रहेगा। नेपालगंज जिला प्रशासन नेपाल पुलिस और सभी समुदाय के बुद्धिजीवियों द्वारा लगातार बैठक करते हुए सद्भाव कायम करने की पूरी कोशिश की जा रही है। इसी कारण से अतिशीघ्र नेपालगंज में स्थिति पूरी तरह सामान्य हो गया है। प्राप्त सूचना के अनुसार आवागमन चालू हो गया है। इसी कारण से भारत नेपाल सीमा को पूरी तरह खोल दिया गया है। एसएसबी 42 वाहिनी रुपईडीहा बॉर्डर पर सेवा सुरक्षा और बंधुत्व निभा रही है। जिससे आसानी से आ जा रहे हैं माल वाहक सैकड़ो गाड़ियां जो कल सीमा बंद होने के कारण रुपईडीहा में लंबी कतार लगाकर खड़ी थी वह बृहस्पतिवार को लगभग सारी गाड़ियां नेपाल जा चुकी हैं। आम जनमानस भी अब अपने साधनों से नेपाल जा रहे है और नेपाल के लोग भारत आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन