ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

नारी उत्थान एवं नारी सुरक्षा की दी गई जानकारियां : बहु बेटी सम्मेलन किया गया

Kunwar Diwakar Singh

Tue, Nov 18, 2025

रुपईडीहा, बहराइच। नारी उत्थान एवं नारी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत थाना रूपईडीहा की मिशन शक्ति टीम ने ग्राम पचपकडी में महिलाओं व बच्चियों को उच्चाधिकारी द्वारा दिए गये आदेशो निर्देशों के क्रम मे तथा प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकरी योजना के बारे मे बालिकाओं से उनकी समस्याओं को मद्देनजर रखते हुए महिलाओं पर हो रहे अपराध के प्रति उन्हें जागरूक किया गया। बच्चियों को महिला संबंधी घटित अपराध की शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर 1090, 1098, 1076, 112, 181, 108 व साइबर संबंधित अपराध के शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर 1930 की जानकारी दी गई। सरकारी योजनाएं जैसे कन्या सुमंगला योजना, मातृ वंदना योजना, वृद्धा पेंशन योजना, मानव तस्करी, बाल विवाह के खिलाफ शपथ व बालिकाओं से उनकी समस्याओं के बारे में पूछताछ करते हुए जानकारी दी गयी व बहु बेटी सम्मेलन किया गया व उनकी समस्याओं को सुना गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें