दर्जन भर लोग घायल, छह लोंगों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज : मुकदमे में सुलह न करने पर दबंगो ने घर मे घुसकर धारदार हथियार से परिवार पर किया हमला
Kunwar Diwakar Singh
Tue, Jul 8, 2025
फखरपुर, बहराइच। पुरानी रंजिश मे चल रहे मुकदमे मे सुलह न करने पर दबंगों ने पीड़ित परिवार के घर पर तोडफोड व लूटपाट करते हुए तलवार, हाकी, बांका व राड से लोंगों पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले मे करीब एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये। पुलिस ने गंभीर धराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दिया है। क्षेत्र के सरायकाजी निवासी महताब व अकबर लखनऊ के तेलीबाग मे एक होटल मे काम करते थे। कुछ दिन पहले दोनों में आपसी विवाद हो गया था। जिसमें मेहताब के मामू शेर खान ने पीजीआई कोतवाली मे मुकदमा दर्ज करा दिया था। अकबर दर्ज मुकदमे को लेकर सुलह करने का दबाव बना रहा था। पीड़ित पक्ष द्वारा सुलह न करने पर मंगलवार को अकबर, असगर, सहजादे समीर, संशा, सल्लू समेत दर्जन भर लोंगों ने तलवार, बांका, हाकी, डंडा से पीडित के घर पर जानलेवा हमला कर दिया। घर में मौजूद पुरुष महिलाओं पर धारदार हथियार से हमला करते हुए घर में तोड़फोड़ और लूटपाट कर फरार हो गये। हमले में फरीद अहमद, सिराज अहमद, हसीमुल, परवीन, सोहेल, शेरखान, कल्लू, आदिल, शाहिल, महताब समेत दर्जन भर लोग गंभीर रुप से घायल हो गये। सूचना पर पहुंचे ग्राम प्रधान रफीक अंसारी ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया। डॉक्टर ने गंभीर हाल में तीन लोगों को जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया। एसओ मिथलेश राय ने बताया की पीड़ित पक्ष की तहरीर पर छह नामजद लोंगों पर घर मे घुसकर मारपीट, वलवा, जान से मारने का प्रयास समेत अन्य धाराओं मे मुकदमा दर्ज किया गया है। घर मे घुसकर मारपीट तोडफोड करने वाले तीन लोंगों पुलिस ने पकड कर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन