ब्रेकिंग

20 से होगी नियमित पेराई

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न

रोज़गार मेले में चयनित अभ्यर्थियों को विधायक सदर ने वितरित किये जॉब ऑफर लेटर

घरेलू नल कनेक्शन एवं ओवरहेड टैंक निर्माण के कार्यों को उच्च गुणवत्ता के साथ करें पूरा

महाराज सिंह इण्टर कॉलेज में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित

Ad

: घर में घुसा मगरमच्छ, ग्रामीणों में हडकंप

बिछिया, बहराइच। गांव में देर रात अचानक मगरमच्छ घुस आने से हड़कम्प मच गया। भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। हालांकि मगरमच्छ किसी को नुकसान नहीं पहुंच पाया। मामला कतर्नियाघाट के सुजौली रेंज के ग्राम पंचायत सुजौली के त्रिलोकीगौढ़ी की है। गांव में देर रात राजेंद्र यादव के घर में अचानक मगरमच्छ घुस गया। मगरमच्छ देख कर हड़कंप मच गया। आसपास सो रहे लोग मगरमच्छ के हमले से बाल बाल बच गए। वहीं मौके पर शोरगुल सुनकर पूरा गांव एकत्र हो गया। तत्काल सूचना ग्राम प्रधान सुजौली राजेश गुप्ता, वनकर्मियों और थाना सुजौली प्रभारी हरीश सिंह को दी गई। मौके पर सुजौली प्रधान राजेश गुप्ता, उप निरीक्षक रविशंकर, हेड कांस्टेबल अफजल, वन दरोगा राघवेंद्र सिंह, मुंशी मोहम्मद उमर, वाचर हीरालाल मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू करवाने की कोशिश की गई। इस दौरान कड़ी मशक्कत करने के पश्चात मगरमच्छ को रेस्क्यू किया जा सका। रेस्क्यू के पश्चात गांव के ही ट्रैक्टर ट्राली से मगरमच्छ को रेंज कार्यालय ले जाया गया है। इस दौरान ग्राम प्रधान सुजौली राजेश गुप्ता, पूर्व प्रधान जयराम गुप्ता, अशोक यादव, मायाराम यादव, रंगीलाल के साथ सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें