ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

: 25 हजार रूपये का ईनामी वांछित अपराधी गिरफ्तार

बहराइच। थाना खैरीघाट पुलिस ने दुष्कर्म के वांछित 25 हजार रूपये के ईनामियां अपराधी को गिरफ्तार कर जेल रवाना किया। पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डा.पवित्र मोहन त्रिपाठी व क्षेत्राधिकारी महसी जय प्रकाश त्रिपाठी के निर्देशन में थानाध्यक्ष खैरीघाट संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा शुक्रवार को 25 हजार रूपये का इनामी वांछित अपराधी पूरन शुक्ला पुत्र जयालाल निवासी पण्डितपुरवा पिपरिया थाना खैरीघाट के विरूद्ध दर्ज मुअसं.312/2023 धारा 452, 376 के आरोपी को इमामगंज तिराहा से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष खैरीघाट संजय कुमार सिंह, उप निरीक्षक यतीन्द्र सिंह, हे.का.अरविन्द कुमार यादव, का.मिस्टर नकुल, का.आशीष पाण्डेय, का.धर्मेन्द्र गौड़ शामिल रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें