ब्रेकिंग

संस्थान महिलाओं को रोजगारपकर प्रशिक्षण देकर बना रहा आत्मनिर्भर

तहसीलदार नानपारा की अगुवाई में राजस्व टीम ने की कार्रवाई

सभी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जाएः दिनेश प्रताप

कार व तीन मोबाइल बरामद

संचालन रामदीन गौतम संगठन उपाध्यक्ष ने किया

Ad

दो चोर गिरफ्तार, चांदी का पायल व नगदी बरामद : पकड़े गए आरोपियों का आपराधिक इतिहास

Kunwar Diwakar Singh

Fri, Jun 5, 2026

बहराइच। कोतवाली नानपारा पुलिस ने दो चोरों को धर दबोचा। जिनके पास से एक चांदी की पायल व 5100 रूपये नगदी बरामद किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी एवं क्षेत्राधिकारी नानपारा पुहुप सिंह के पर्यवेक्षण में कोतवाली नानपारा प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम को सफलता मिली। बीते 27 मई को अमित कुमार श्रीवास्तव पुत्र ओम प्रकाश निवासी ग्राम भोपतपुर बेलवा थाना कोतवाली नानपारा द्वारा स्थानीय थाना पर अपनी पत्नी का जेवर पायल बिछिया आदि जेवरात एवं नगदी चोरी हो जाने के सम्बन्ध मे सूचना दी थी। जिसके संबंध में स्थानीय थाना पर मुअसं. 0168/2026 धारा 305(ए),331(3) बीएनएस पंजीकृत करते हुए विवेचना प्रारम्भ की गयी। विवेचना के क्रम में गुरूवार को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम उ.नि. अनिल कुमार सिंह मय हमराह का. अमरनाथ यादव व का. शुभम यादव द्वारा हाड़ा बसहरी नहर थाना नानपारा के पास से समय लगभग 10.35 बजे मुकदमा उपरोक्त के वांछित अभियुक्तगण मन्टू उर्फ राम सूरत पुत्र स्व. राम विलास व राफे अली पुत्र स्व. आमिर अली निवासी भज्जापुरवा दा. नानपारा देहाती थाना नानपारा को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से 01 अदद सफेद धातु पायल व 5100 रुपये बरामद किये गये। पकड़े गए आरोपियों का आपराधिक इतिहास हैं गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही उपरांत न्यायालय रवाना किया गया। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक राज नाथ सिंह, उ.नि. अनिल कुमार सिंह, कां. अमरनाथ व कां. शुभम शामिल रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें