ब्रेकिंग

जलस्तर बढ़ने से लगभग आधा दर्जन गांवों का सम्पर्क टूटा

विभागीय अधिकारियों एवं सहकर्मियों में खुशी का माहौल

एक स्वर्ण व दो रजत पदक प्रदान किया गया

आडिटोरियम में लगायी गयी वंदे मातरम प्रदर्शनी का अवलोकन किया

सम्मानित किये गये स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी परिजन

Ad

ग्राम रोजगार सेवकों ने क्राफ्ट सर्वे का विरोध कर जताया आक्रोश : क्राफ्ट सर्वे से ग्राम रोजगार सेवकों को मुक्त कराने की मांग

Kunwar Diwakar Singh

Tue, Aug 26, 2025

बहराइच। ग्राम रोजगार सेवकों ने मंगलवार को डिजिटल क्राफ्ट सर्वे के विरोध में उपायुक्त श्रम रोजगार मनरेगा रवि शंकर पांडेय को ज्ञापन सौंपा। विरोध प्रदर्शन जिलाध्यक्ष विद्याधर बाजपेई व दीपक सिंह सेंगर के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। इसके पूर्व विकास खण्ड मिहींपुरवा में रमेश मौर्य, तेजवापुर में लल्लन प्रसाद, कैसरगंज में बृजेंद्र प्रताप सिंह, जरवल नियाज खान की उपस्थिति में आयोजित किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में ग्राम रोजगार सेवक मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि डिजिटल क्राफ्ट सर्वे का काम उनके दायित्व क्षेत्र से बाहर है यह उनके जॉब चार्ट में भी नहीं है और यह उनके मूल कार्यों पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बिना पूर्व सहमति या प्रशिक्षण के ऐसे तकनीकी और अतिरिक्त कार्य थोपना न सिर्फ अनुचित है, बल्कि यह उनकी सेवा शर्तों का भी उल्लंघन है। जिला महामंत्री दीपक सिंह सेंगर ने कहा कि रोजगार सेवक पहले ही ग्राम विकास की अनेक महत्वपूर्ण योजनाओं में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। ऐसे में अतिरिक्त कार्यभार देना न केवल असंगत है, बल्कि इससे कार्य की गुणवत्ता भी प्रभावित हो सकती है। क्राफ्ट सर्वे के कार्य में ग्राम रोजगार सेवकों को जान का भी खतरा बना रहता है और उनका कोई बीमा आदि नहीं है। ब्लाक अध्यक्ष तेजवापुर लल्लन प्रसाद ने कहा कि जनपद के विकास खण्डों में ईपीएफ की धनराशि अभी तक यूएएन खातों में नहीं जमा की गई है और अभी तक मनरेगा आईडी पासवर्ड तक नहीं दिया गया है। जो कि शासनादेश का स्पष्ट उल्लंघन है। विकास खण्डों में प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन उपायुक्त श्रम रोजगार मनरेगा रवि शंकर पांडेय को सौंपा गया। जिसमें क्राफ्ट सर्वे से ग्राम रोजगार सेवकों को मुक्त करने की मांग की गई। इस अवसर पर लल्लन प्रसाद, हीरालाल, सर्वेश मौर्य, गार्गी श्रीवास्तव, प्रमोद कुमार वर्मा, आशीष श्रीवास्तव, आलोक वर्मा, मनोज कुमार सहित दर्जनों रोजगार सेवक मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें