: परिषदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता सकुशल सम्पन्न
Admin
Tue, Dec 5, 2023
बहराइचः। सोमवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अव्यक्त राम तिवारी द्वारा जिला खेल कूद मैदान इंदिरा स्टेडियम में वाल क्रीङा प्रतियोगिता का भव्य आयोजन कराया गया। बाल क्रीङा प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि महसी विधायक सुरेश्वर सिंह व विशिष्ट अतिथि विधायक नानपारा राम निवास वर्मा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी राम्या आर रहीं। कार्यक्रम की शुरुवात मां सरस्वती कि पूजा वंदना व दीप प्रज्वलित कर किया गया। विधायक सुरेश्वर सिंह, राम निवास वर्मा, बीएसए अब्यक्त राम तिवारी ने कबूतर व गुब्बारें उड़ाकर कार्यक्रम की शुरुवात की। शिक्षिका रचना श्रीवास्तव, प्रियंका मौर्या, दीपांजलि वर्मा, मोनिका वर्मा द्वारा बहुत ही सुंदर रंगोली बनाया गया। रंगोली ने सभी दर्शकों का मन मोह लिया। वाल क्रीङा प्रतियोगिता जिला व्यायाम शिक्षक वीरेंद्र पाल सिंह, समर फिरदौस, विनोद कुमार यादव, कुशमेंद्र सिंह, रुचि चौधरी, संजय यादव, जगदीश प्रसाद के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। उपरोक्त कार्यक्रम में कबड्डी बालिका वर्ग में पयागपुर, योगासन में फखरपुर, 100 मीटर दौड़ में विशेश्वरगंज, 50 मीटर दौड़ में पयागपुर विजयी रहा। कार्यक्रम के मध्य में जिला वेसिक शिक्षा अधिकारी अव्यक्त राम तिवारी के अध्यक्षता में निर्वाचन से सम्बंधित बैनर पर एक विशाल हस्ताक्षर अभियान की शुरआत भी कराया गया। इस अवसर पर प्रभारी जिला क्रीङा अधिकारी अनुपमा धानू, खण्ड शिक्षा अधिकारी बीरेंद्र नाथ द्विवेदी, अनुराग मिश्र, विभा सचान, अखिलेश वर्मा, राज किशोर, महेंद्र कुमार यादव, उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष आनन्द कुमार पाठक, जिला मंत्री विजय कुमार उपाध्याय, चन्द्र शेखर नागवंशी, सुनील कुमार मिश्र, सुरेश कुमार यादव एवं राष्ट्रीय शैक्षिक महा संघ के जिला अध्यक्ष आनंद मोहन मिश्र, जिला मंत्री उमेश चन्द्र त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष पंक्ज वर्मा, सुरूर अख्तर, सूर्य प्रताप जायसवाल सहित सैकड़ों शिक्षक नेता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन