ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

त्यौहारों को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनायेंः एसपी : सामन्जस्य स्थापित कर प्रशासन का करें सहयोग

Kunwar Diwakar Singh

Tue, Sep 23, 2025

बहराइच। पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में पुलिस लाइन में सभासद, ग्राम प्रधानों, बीडीसी, ग्राम चौकीदारों, सम्भ्रान्त व्यक्तियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें आगामी त्योहारों दुर्गा पूजा, मूर्ति विसर्जन, दशहरा आदि को सकुशल संपन्न कराने हेतु विस्तृत चर्चा की गई। एसपी द्वारा अपने संबोधन में सभी से आपसी समन्वय स्थापित कर त्यौहारों को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने हेतु कहा गया एवं उपस्थित लोगों से अपने-अपने क्षेत्र दुर्गा पूजा पाण्डाल व विसर्जन स्थल पर ड्यूटी पर लगे पुलिस बल के साथ सामन्जस्य स्थापित कर प्रशासन का सहयोग करें। क्षेत्र में डायल-112 भ्रमणशील रहती है, किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि या अन्य सूचना प्राप्त होती है तो तत्काल डायल-112 पर सूचना देकर उनसे सहयोग प्राप्त कर त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराने में सहयोग करें। मिशन शक्ति टीम गांव-गांव जाकर महिला चौपाल आयोजन कर महिलाओं, बालिकाओं को सशक्त, स्वावलंबी बनाने हेतु जागरुक करने के लिए निर्देशित किया गया एवं सम्भ्रान्तजन से मिशन शक्ति के उद्देश्यों की पूर्ति में सहयोग करने हेतु प्रेरित किया गया। बैठक में एडीएम बहराइच, अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी नगर व अन्य अधिकारी, कर्मचारीगण मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें