ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

करोड़ों की लागत से होगा नगर का विकास कार्य : 5.85 करोड़ की लागत से 74 नई सड़कों का निर्माण स्वीकृत

Kunwar Diwakar Singh

Wed, Sep 3, 2025

बहराइच। नगर पालिका परिषद ने शहर के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। अध्यक्ष सुधा टेकड़ीवाल के नेतृत्व में शहर में करोड़ों की लागत से विकास कार्य हो रहे हैं। अन टाईड योजना में सड़क निर्माण रू 5.85 करोड़ की लागत से 74 नई सड़कों का निर्माण स्वीकृत हुआ है। काया-कल्प योजना के तहत विद्यालय, यात्री शेड और महाराणा प्रताप चौक से रेलवे स्टेशन तक लाइटिंग कार्य पर 1.11 करोड़ खर्च होगा। जलभराव की समस्या दूर करने के लिए नालों का निर्माण तेजी से जारी है। सरस्वती नगर में 2 करोड़ और गल्ला मंडी से आउटर रोड पर 1 करोड़ की लागत से नाला निर्माण। बेरिया मंदिर तालाब पर 50 लाख, गुल्लाबीर मंदिर में वंदन योजना पर 60 लाख और मरी माता मंदिर घाट पर 1.68 करोड़ खर्च किए जा रहे हैं। 17 लाख की लागत से लगे कैमरे और जल्द ही 40 लाख की लागत से पूरा नगर सीसीटीवी निगरानी में आएगा। नगर पालिका स्मार्ट सिटी योजना में चयनित हो चुकी है और घंटाघर पार्क, स्टीलगंज पार्क सहित प्रमुख स्थलों का कायाकल्प किया जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें