जन विरोधी आदेश के खिलाफ कांग्रेसियों का धरना-प्रदर्शन : कांग्रेसियों ने पैदल मार्च निकालकर नगर मजिस्टेªट को सौंपा ज्ञापन
Kunwar Diwakar Singh
Thu, Jul 3, 2025
बहराइच। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश ब्यापी आह्वान पर 5000 विद्यालयों को बंद करने जैसे जन विरोधी आदेश के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिवेंद्र प्रताप सिंह के दिशा-निर्देशन में कांग्रेसजनों ने जिला कार्यालय कांग्रेस भवन से पैदल मार्च निकालकर कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन करके सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को मांग पत्र सौंपा। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनय सिंह ने कहा केन्द्र और राज्य की भाजपा सरकार पहले मदरसों को फिर प्राथमिक और हायर सेकेण्डरी स्कूलों को बंद करके तथा शिक्षा का निजीकरण करके आर एस एस द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मन्दिरों, बाल भारती, विद्या भारती जैसे निजी विद्यालयों को विकसित कर बढ़ावा देना चाहती है। जिसे हम कांग्रेस जन बेनकाब कर इनके मंसूबों को कामयाब नही होने देंगे। संचालन जिला उपाध्यक्ष रवि श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर धर्मेंद्र चौधरी उपाध्यक्ष, शहनवाज खान, मुतीउर्रहमान, मुस्तकीम सलमानी महासचिव, हमजा शाहिद, जमील अहमद, मालती पासवान, स्वदेश कुमार सिंह, दीपेन्द्र सिंह, नसीम इदरीसी, इस्लाम भाई, जगदीश सिंह, अब्दुल मुईद, हुमायूं, राजन शर्मा, रवीन्द्र स्वरूप, सदानंद राव, बबलू गौतम आदि पदाधिकारियों ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि यदि शिक्षा पर किसी भी प्रकार का प्रहार किया गया तो संघर्ष सडक से लेकर सदन तक गूंजेगा। बाद में जिला कांग्रेस कमेटी शिवेन्द्र प्रताप सिंह की बड़ी मां के निधन पर कांग्रेस भवन सभागार मे एक शोक सभा करके कांग्रेस जनों ने दो मिनट का मौन रखकर मृतात्मा को शांति प्रदान करने तथा शोकाकुल परिवार के कष्ट निवारण हेतु ईश्वर से प्रार्थना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन