ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

नानपारा से मैलानी व नेपालगंज तक ठप पड़ी रेल सेवा बहाल किये जाने की मांग : कांग्रेसियों ने धरना-प्रदर्शन कर सौंपा मांग पत्र, तत्काल रेल सेवा चालू करने की पुरजोर मांग

Kunwar Diwakar Singh

Fri, Oct 31, 2025

नानपारा, बहराइच। जिला कांग्रेस सेवादल द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 41वीं पुण्यतिथि तथा प्रथम गृहमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर दोनों महान विभूतियों को नमन कर जनहितकारी संकल्प के तहत गोण्डा से नेपालगंज रोड वाया नानपारा जंक्शन तक तत्काल रेल संचालन शुरू करने तथा नानपारा जंक्शन से मैलानी जंक्शन तक ठप पड़ी रेल सेवाएं तत्काल बहाल किए जाने की मांग को लेकर रेलवे स्टेशन अधीक्षक नानपारा जंक्शन के माध्यम से रेलमंत्री भारत सरकार को मांगपत्र भेजा गया। मांगपत्र देने से पूर्व कांग्रेस नेताओं ने रेलवे परिसर में धरना प्रदर्शन करके गगनभेदी नारे लगाकर तत्काल रेल सेवा चालू करने की पुरजोर मांग की। इस दौरान कांग्रेस नेता विनय सिंह ने कहा कि सीआरएस जारी हुए 50 दिनो से ऊपर हो रहें हैं किन्तु भाजपा सरकार के नेता अपनी वाहवाही के चक्कर में अभी शुभ मुहूर्त न होने की बात कहकर तथा बिहार चुनाव का बहाना बताकर जनभावनाओं पर कुठाराघात करने से बाज नही आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन्दिरा-पटेल के अनुयाई इसे कतई बर्दाश्त नही करेंगे बल्कि आर पार का मोर्चा खोलेंगे। कांग्रेस नेत्री मालती पासवान ने कहा कि आयरन लेडी इंदिरा गांधी की तरह हमे अपनी नारी शक्ति प्रदर्शित करने की जरूरत है। जिलाध्यक्ष विष्णु यादव ने कहा कि सरदार पटेल ने कहा था कि जिस दिन देश और समाज में आरएसएस और भाजपा का राज होगा उस दिन से हमारी राष्ट्रीयता और धर्मनिरपेक्षता के अस्तित्व को खतरा बढ़ जाएगा। संचालन नगर अध्यक्ष नानपारा भोला कुरैशी ने किया तथा पूर्व ब्लाक अध्यक्ष एहसान वारिस तथा जिला उपाध्यक्ष शरीफ खान ने अपने सम्बोधन में शीघ्र व्यापक रूप से अभियान चलाने का ऐलान किया। इस अवसर पर खैरुलनिशां, मो.असगर, राशिद अली, प्रेम श्रीवास्तव सहित कई लोगों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें