ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

भाजपा महिला मोर्चा ने सड़कों पर किया विरोध प्रदर्शन : कांग्रेस द्वारा पीएम के मां के अपमान पर मातृ शक्ति में दिखा आक्रोश

Kunwar Diwakar Singh

Mon, Sep 1, 2025

बहराइच। भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा के द्वारा प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पांडे व महिला मोर्चा की संयोजिका रंजीता श्रीवास्तव सोनी ने किया। प्रदर्शन में मुख्य रूप से सदर विधायक अनुपमा जायसवाल की उपस्थिति विशेष तौर पर रही। प्रदर्शन राहुल गांधी एवं तेजस्वी यादव की उपस्थिति में बिहार में आयोजित जनसभा में कांग्रेस पार्टी के मंच से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्व. माता जी का अपमान किए जाने पर मातृ शक्ति के द्वारा विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में महिलाएं पोस्टर लेकर चल रही थी। यह प्रदर्शन नगर पालिका परिसर से चलकर कांग्रेस कमेटी भवन कार्यालय स्टीलगंज तालाब तक गया। जहां पर महिला मोर्चा की महिलाओं ने सड़कों पर बैठकर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष भाजपा सुषमा चौधरी, जिला मंत्री हेमा निगम, पुष्पा चौधरी जिला महिला मोर्चा, महामंत्री ज्योति सिंह, उर्मिला शुक्ला, रीति मुरारी, मंजुला पाठक, प्रियंका रावत, मीना द्विवेदी, आराधना गुप्ता व अमिता जायसवाल मौजूद रही।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें