कैसरगंज पुलिस ने भेड़िए के चंगुल से बच्चे को बचाया : ड्यूटी पर तैनात दरोगा और पुलिस कर्मियों को दिया बधाई
Kunwar Diwakar Singh
Fri, Sep 26, 2025
कैसरगंज, बहराइच। थाना क्षेत्र कैसरगंज अंतर्गत 3 वर्षीय प्रिंस को सुरक्षित वन जीव के जबड़े से निकाला गया। थाना क्षेत्र के मंझारा तौकली गांव में पुलिस ने एक भेड़िए के चंगुल से तीन वर्षीय बच्चे प्रिंस को सुरक्षित बचाया है। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों की बहादुरी और त्वरित कार्रवाई की सराहना की है। यह घटना बाबा बंगला क्षेत्र में हुई। जब एक भेड़िए ने प्रिंस को अपना शिकार बनाने का प्रयास किया। गांव वालों के चिल्लाने पर मौके पर मौजूद उप निरीक्षक रविंद्र कुमार चंद्र, सिपाही लकी यादव और सिपाही दिलीप यादव ने तुरंत बिना जूते-चप्पल की परवाह किए गन्ने के खेत में छलांग लगा दी और करीब एक किलोमीटर तक भेड़िए का पीछा किया। पुलिसकर्मियों की इस मेहनत का परिणाम यह रहा कि वे भेड़िए के मुंह से 3 वर्षीय प्रिंस को छुड़ाने में सफल रहे। पुलिस के जवान मंझारा तौकली के ग्रामीणों ने कैसरगंज थाने में तैनात उप निरीक्षक रविंद्र कुमार चंद्र, सिपाही दिलीप यादव और लकी यादव को उनकी जान बचाने वाली कार्रवाई के लिए खूब दुआएं दीं। गांव के लोगों ने बताया कि ये तीनों पुलिस के जवान 9 सितंबर से लगातार ग्राम पंचायत में अपनी जान जोखिम डालकर लोगों को सुरक्षा का एहसास दिला रहे हैं। मंझारा तौकली में अपनी ड्यूटी का बखूबी निर्वहन कर रहे हैं और ग्रामीणों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलते हैं। इस मौके पर विश्वनाथ, मिट्ठू, राधेश्याम, घनश्याम और देवी प्रसाद सहित कई अन्य ग्रामीणों ने पुलिस का धन्यवाद किया और उनकी तारीफ की। कैसरगंज सर्किल के पुलिस क्षेत्राधिकारी रवि खोखर ने बताया कि यह बड़ा संवेदनशील और मार्मिक घटना हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन