ब्रेकिंग

जलस्तर बढ़ने से लगभग आधा दर्जन गांवों का सम्पर्क टूटा

विभागीय अधिकारियों एवं सहकर्मियों में खुशी का माहौल

एक स्वर्ण व दो रजत पदक प्रदान किया गया

आडिटोरियम में लगायी गयी वंदे मातरम प्रदर्शनी का अवलोकन किया

सम्मानित किये गये स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी परिजन

Ad

नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कैसरगंज क्षेत्र का किया भ्रमण : पीड़ित परिवार से मिलकर व्यक्त की शोक संवेदना

Kunwar Diwakar Singh

Sun, Jul 20, 2025

कैसरगंज, बहराइच। कैसरगंज भ्रमण पर आये कांग्रेस प्रदेश महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने ग्राम पंचायत कूड़ोनी के पूर्व प्रधान मोहम्मद शरीफ के भतीजे राहिल की मार्ग दुर्घटना में मृत्यु हो जाने पर परिजनों का हाल लेने घर पहुंचे। पीड़ित परिवार से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की साथ ही उन्होंने कई गांवों का दौरा किया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी के महासचिव और पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने क्षेत्र का भ्रमण करते हुए क्षेत्र के कई गांवों में जनसंपर्क किया। उन्होंने परिवार के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस सरकार में महंगाई चरम पर है और कानून पर नियंत्रण नहीं है, किसान परेशान हैं वहीं भाजपा हिंदू मुस्लिम की राजनीति कर सत्ता पर काबिज है और हमेशा बने रहना चाहती है। उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी कहते हैं कि नफरत छोड़ो भारत जोड़ो मोहब्बत की दुकान खोलो की बात करते हैं। उक्त भ्रमण कार्यक्रम मे कांग्रेस पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर पूर्व प्रधान मोहम्मद शरीफ, डा. गौसुल आजम, पूर्व प्रधान अब्दुल कादिर, आलिया नर्सिंग के डॉक्टर मुहित, सलाम मंसूरी, अराफात अहमद, मोहम्मद साकिब, फराज अहमद सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें