ब्रेकिंग

बेहतर इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर रेफर

दो प्रभारी निरीक्षक व तीन उप निरीक्षक लाइन हाजिर

पीआरडी जवानों के राज्य स्तरीय सम्मेलन में सीएम ने की दैनिक भत्ता बढ़ाने की घोषणा

सेनानी उत्तराधिकारियों ने सुभाष चन्द्र बोस द्वारा राष्ट्र के प्रति किये गये संघर्षों को किया याद

डूबे बुजुर्ग की तलाश में पुलिस और प्रशासन प्रयास में

Ad

: शांति देवी के निधन पर सेनानी भवन में शोकसभा आयोजित

बहराइच। प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को सुबह दस बजे दस मिनट अपने पूर्वजों, स्वतंत्रता सेनानियों, शहीदों की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम के तहत सेनानी भवन सभागार में संगठन संरक्षक अनिल त्रिपाठी की माता शांति देवी के निधन पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संगठन प्रदेश कार्यवाहक महामंत्री रमेश कुमार मिश्र ने कहा कि संरक्षक अनिल त्रिपाठी की अटठहतर वर्षीय माता शांति देवी का अवसान हम सबके लिए दुखद समय है। ऐसी दुखद घड़ी में प्रदेश के सभी सेनानी उत्तराधिकारी उनके साथ खड़े हैं। संगठन के जिलाध्यक्ष वेदव्रत श्रीवास्तव ने कहा कि जिले के सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के तमाम कार्यक्रमों में भोजन और सेवा कार्य का संचालन शांति देवी करती थी, उनकी रिक्तता हम सबको लम्बे समय तक खलेगी। इस अवसर पर विशेश्वर नाथ अवस्थी, विनोद श्रीवास्तव, हनुमंत शरण श्रीवास्तव, रामराज सिंह, तुलसी राम मौर्या, फूलमती देवी, सत्यदेव साहू, बदलूराम, जाहिर अली, अब्दुल रहमान, दोस्त मोहम्मद, जगत राम आर्य, शिव नारायण सहित तमाम सेनानी उत्तराधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें