ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

जनपद के सभी ग्राम पंचायतों में 30 सितम्बर तक संचालित होगा अभियान : वित्तीय समावेशन योजनाओं के संतृप्तिकरण का संचालित हो रहा है व्यापक अभियान

Kunwar Diwakar Singh

Tue, Aug 19, 2025

बहराइच। जिला अग्रणी बैक प्रबन्धक जितेन्द्र मसंद ने बताया कि शासन के निर्देश के क्रम में 30 सितंबर तक जिले की सभी 1041 ग्राम पंचायतों में वित्तीय समावेशन की योजनाओं के संतृप्तिकरण का अभियान संचालित किया जा रहा हैं। अभियान अन्तर्गत प्रधानमंत्री जन-धन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना में पुनः केवाईसी के संवेदीकरण हेतु सभी बैंकों द्वारा एक राज्यव्यापी अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य सभी परिवारों को बैंकिंग प्रणाली से जोड़ना ताकि वित्तीय सेवाएँ सीधे लाभार्थियों को मिल सकें। संवेदीकरण अभियान के माध्यम से जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक लोगों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया जाएगा। अभियान के तहत सभी बैकों द्वारा सेवा क्षेत्र के सभी ग्राम पंचायतों में जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। एलडीएम ने जनपद वासियों से अपील की है कि बैकों द्वारा लगाये जा रहे जागरूकता शिविर में अधिक से अधिक लोग पहुंचकर लाभ उठाये। उन्होनें बताया कि 18 से 70 वर्ष की आयु वाले खाताधारकों को मात्र प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजनान्तर्गत मात्र 20 रूपये वार्षिक प्रीमियम पर 02 लाख का दुर्घटना बीमा कवर प्रदान करना। इसी प्रकार प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अन्तर्गत 18 से 50 वर्ष की आयु वाले खाताधारकों को 436 रू. वार्षिक प्रीमियम पर 02 लाख रूपये का जीवन बीमा कवर प्रदान किया जायेगा। सरकार द्वारा 18 से 40 वर्ष आयु के असंगठित क्षेत्र के कामगारों के लिए शुरू की गई अटल पेंशन योजना में 60 वर्ष की आयु के बाद रूपये 1000 से 5000 मासिक पेंशन प्राप्त होती है इसमें बैंक/डाकघर खाता और ऑटो डेबिट आवश्यक है योजना में जीवनसाथी और नॉमिनी को भी लाभ प्राप्त होता है। एलडीएम श्री मसंद ने बताया कि पुनः केवाईसी का उद्देश्य है कि पहले से किए गए केवाईसी दस्तावेज़ों को दोबारा अपडेट या पुष्टि किया जा सके जो बैंक/वित्तीय संस्थानों में पहचान व पते की जानकारी को अद्यतन रखने के लिए आवश्यक है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें