ब्रेकिंग

अभियुक्त विशाल मिश्रा मुकदमों में वांछित एवं फरार चल रहा था।

कर्मचारियों एवं पेंशनर्स की समस्याओं से भी हुई रू-ब-रू

आजीवन सदस्यों ने मंडलायुक्त को सौंपा ज्ञापन

डिवाइन पब्लिक स्कूल में आयोजित हुआ साइबर जागरूकता कार्यक्रम

एसडीएम ने बच्चों का शैक्षणिक स्तर परखा

Ad

: तहसील कैसरगंज में डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

बहराइच। आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवसों की कड़ी में माह मार्च के तृतीय शनिवार को तहसील कैसरगंज में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी मोनिका रानी ने मुख्य विकास अधिकारी रम्या आर. उप जिलाधिकारी पंकज दीक्षित, सीओ रूपेन्द्र कुमार गोड़ व अन्य अधिकारियों के साथ जनसमस्याओं की सुनवाई करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। सम्पूर्ण समाधान दिवस में जनसुनवाई के दौरान डीएम ने राजस्व व पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस व थाना समाधान दिवस में भूमि से सम्बन्धित प्राप्त होने वाले प्रकरणों को नियमानुसार गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिश्चित कराया जाय। विशेषकर संवेदनशील प्रकरणों का वरिष्ठ अधिकारी स्वयं अपने देख-रेख में निस्तारण कराये। डीएम ने समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिया कि लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत आयोग के निर्देशानुसार आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित करेंगे। उल्लेखनीय है कि तहसील कैसरगंज में सम्पन्न हुए सम्पूर्ण समाधान दिवस में 171 प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए। जिसमें से 07 का मौके पर निस्तारण किया गया। इसी प्रकार अन्य तहसीलों मिहींपुरवा (मोतीपुर) में प्राप्त 16 में 02, सदर बहराइच में प्राप्त 16 में 03, महसी में प्राप्त 22 में 04, नानपारा में प्राप्त 42 में 07 तथा पयागपुर में प्राप्त 70 में 06 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण मौके पर किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें