समाधान दिवस पर 199 शिकायतों में से 26 का हुआ निस्तारण : तहसीलों में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस
Kunwar Diwakar Singh
Sat, Sep 20, 2025
बहराइच। जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए जनपद के तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजन किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में आये हुए फरियादियों की समस्याओं की गम्भीरतापूर्वक सुनवाई करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को समयबद्धत्ता के साथ गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश दिये गये। तहसील सदर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त 23 में 03, नानपारा में 29 में 04, कैसरगंज में 25 में 04, पयागपुर में 33 में 08, मिहीपुरवा (मोतीपुर) में 21 में 02 तथा तहसील महसी में 68 में 05 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन