ब्रेकिंग

एक घर को किया क्षतिग्रस्त, फसलें तबाह

मुख्य अतिथि ने फीता काटकर किया उद्घाटन

भारी मात्रा में भारतीय व नेपाली नकदी बरामद

सेनानी उत्तराधिकारियों ने देशभक्ति और बलिदान की चर्चा की

प्रत्येक मतदेय स्थल का चयन निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जाए

Ad

सम्पूर्ण समाधान दिवस पर 230 शिकायतों में से 50 का हुआ निस्तारण : जनपद की सभी तहसीलों में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

Kunwar Diwakar Singh

Sat, Aug 2, 2025

बहराइच। आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए समस्त तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित अधिकारियों द्वारा आये हुए फरियादियों की समस्याओं की गम्भीरतापूर्वक सुनवाई की और निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि पूरी संवेदनशीलता के साथ जनसमस्याओं का निस्तारण करते हुए गरीब व पीड़ित व्यक्तियों को तत्काल न्याय दिलाते हुए उन्हें प्राथमिकता के आधार पर शासकीय योजनाओं से आच्छादित किया जाय। उल्लेखनीय है कि तहसील महसी में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस प्राप्त 18 प्रार्थना-पत्रों के सापेक्ष 02, तहसील सदर बहराइच में प्राप्त 18 के सापेक्ष 03, मिहींपुरवा (मोतीपुर) में प्राप्त 15 के सापेक्ष 01, पयागपुर में प्राप्त 53 के सापेक्ष 24, कैसरगंज में प्राप्त 41 के सापेक्ष 03 व नानपारा में प्राप्त 85 प्रार्थना-पत्रों के सापेक्ष 17 का मौके पर निस्तारण किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें